Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

एक सुई से शाओलिन साधु ने कांच तोड़कर फोड़ा गुब्बारा

Advertiesment
हमें फॉलो करें एक सुई से शाओलिन साधु ने कांच तोड़कर फोड़ा गुब्बारा
, सोमवार, 5 मार्च 2018 (16:48 IST)
नई दिल्ली। क्या एक सुई से मोटे कांच को तोड़ा जा सकता है और इसका जवाब होता है, नहीं क्योंकि यह असंभव काम है। लेकिन एक शाओलिन साधु ने इस असंभव से भी काम को संभव बना दिया। विदित हो कि इस घटना का स्लो मोशन में एक वीडियो भी बनाया गया है जोकि यू ट्यूब पर काफी वायरल हो रहा है।
 
एक सुई से साधु ने कांच के ग्लास को तोड़ते हुए एक गुब्बारे को फोड़ा। कहा जाता है कि शाओलिन साधुओं को जो 72 कलाएं सिखाई जाती हैं, यह उनमें से एक है। शाओलिन साधकों का कहना है कि उन्हें यह कला सीखने में दस साल लग जाते हैं। 
 
The Slow Mo Guys नाम के यूट्यूब पेज के सदस्यों ने तीन शाओलिन साधुओं को आमंत्रित किया था जहां इन्होंने ये कारनामा दिखाया था। स्लो मोशन के जरिए बताया गया कि कैसे उन्होंने एक सुई के सहारे कांच को तोड़कर गुब्बारा फोड़ दिया। इस वीडियो को बीस लाख से ज्यादा दर्शकों ने देखा है। 
 
इस वीडियो में देखा जा सकता है कि साधु ने अपनी पूरी शारीरिक, मानसिक उर्जा एक सुई पर लगाते हुए (जैसे डार्ट थ्रो करते हैं बिलकुल वैसे ही) कांच पर जोर से मारा। जैसे ही सुई ने ग्लास को छुआ तो उसमें छेद होकर सीधे गुब्बारे को लगा और वह फूट गया। साधुओं का दावा है कि ऐसा करते समय सुर्इ की गति 150 किमी प्रतिघंटा तक होती है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

ऑस्ट्रेलिया ने 118 रन से जीता डरबन टेस्ट