आबे ने आकस्मिक चुनाव कराने की घोषणा की

Webdunia
सोमवार, 25 सितम्बर 2017 (23:16 IST)
टोक्यो। जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने कहा कि वह आकस्मिक चुनाव के लिए संसद के निचले सदन को गुरुवार को भंग कर देंगे। माना जा रहा है कि उत्तर कोरिया के साथ उतार-चढ़ाव की स्थिति और देश की सामाजिक सुरक्षा प्रणाली को फिर से संतुलित करने के मद्देनजर जनादेश हासिल करने के लिए शायद यह निर्णय लिया गया है। आबे पिछले पांच वर्षों से सत्ता में हैं और वे अपनी छवि का फायदा उठाकर अगले महीने चुनाव कराने के मूड में हैं। 
 
आबे ने देश की तेजी से वृद्ध होती आबादी और उत्तर कोरिया के साथ जापान के संबंधों का जिक्र करते हुए कहा, '' मैं एक मजबूत नेतृत्व का प्रदर्शन करूंगा और किसी भी राष्ट्रीय संकट का सामना करने के लिए अग्रिम मोर्चे पर रहूंगा। एक नेता होने के प्रति यह मेरी जिम्मेदारी है और प्रधानमंत्री के तौर पर मेरा यह मिशन है। 
 
शिंजो आबे सरकार के महत्वपूर्ण घटक और कौमितो पार्टी के प्रमुख नात्सुवो यामागुची ने बताया कि जहां तक उनकी समझ है तो चुनाव 22 अक्टूबर को होंगे। आबे ने कहा कि  हम जापान की सुरक्षा प्रणाली को बदल कर ऐसा स्वरूप देंगे जो सभी पीढ़ियों के लिए हितकर हो और इस समय देश की कामकाजी पीढ़ियों को बच्चों के पालन पोषण और तेजी से वृद्ध होती जा रही आबादी की देखभाल करने जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। 
 
उत्तर कोरिया के परमाणु परीक्षणों और परमाणु हथियार कार्यक्रमों से उत्पन्न तनाव की स्थिति से जुड़े सवाल पर उन्होंने कहा कि उत्तर कोरिया की धमकियों से नहीं झुकेंगे और चुनाव में प्राप्त जनादेश के बाद वे एक मजबूत कूटनीति का बनाएंगे। (वार्ता) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

stampede : बेंगलुरु में भगदड़ की घटना में 11 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, खरगे बोले- हादसा दुर्भाग्यपूर्ण

क्या आपका 500 रुपए का नोट नकली तो नहीं? इस तरह पहचानें Fake currency

Stampede : चिन्नास्वामी स्टेडियम में अंदर RCB का जश्न, बाहर लोगों की भगदड़, फोटो खिंचवाने में लगे थे कांग्रेस नेता, BJP ने लगाया आरोप

यादव के बेटे तेज प्रताप के 'जयचंद' जिक्र का क्या है मतलब, जानें क्यों गद्दारों को कहा जाता है 'जयचंद'

राहुल गांधी का लंगड़े घोड़े वाला बयान कमलनाथ, दिग्विजय की सियासत से रिटायरमेंट का संकेत?

सभी देखें

नवीनतम

जापान में तेजी से घट रही जन्म दर, सरकार ने जारी किए आंकड़े

अब आसानी से मिलेगा तत्काल टिकट, 10 मिनट सिर्फ आधार OTP से कर सकेंगे बुकिंग

भगदड़ की बड़ी घटनाएं जब बड़ी संख्या में जनहानि से दहल गया देश, जानिए क्यों होते हैं ऐसे हादसे

तो न्यायपालिका में लोगों का विश्वास खत्म हो जाएगा, CJI गवई ने किस बात को लेकर किया आगाह

बेंगलुरु भगदड़ पर कपिल देव ने कहा, जश्न से ज्यादा महत्वपूर्ण हैं जिंदगियां

अगला लेख