Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

दक्षिण अफ्रीका में बंदूकधारियों ने 11 टैक्सी चालकों की हत्या की

हमें फॉलो करें दक्षिण अफ्रीका में बंदूकधारियों ने 11 टैक्सी चालकों की हत्या की
जोहानसबर्ग , रविवार, 22 जुलाई 2018 (14:17 IST)
जोहानसबर्ग। दक्षिण अफ्रीका के क्वा जुलु नटाल क्षेत्र में शनिवार रात अपने सहकर्मी के अंतिम संस्कार में हिस्सा लेने के बाद यहां लौट रहे 11 टैक्सी चालकों की अज्ञात बंदूकधारियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस प्रवक्ता ने रविवार को यह जानकारी दी।
 
प्रवक्ता ने बताया कि ये सभी टैक्सी चालक गाउतेंग टैक्सी एसोसिएशन के सदस्य थे और एक मिनी बस में लौट रहे थे तभी अज्ञात बंदूकधारियों ने उन पर घात लगाकर मिनी बस पर अंधाधुंध गोलियां चलाईं। यह घटना शनिवार रात की है।
 
उन्होंने बताया कि इस हमले में 11 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और 4 अन्य घायल हो गए जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रवक्ता के मुताबिक इस क्षेत्र में टैक्सी चालकों के बीच हिंसा होना आम बात है और इस बात की जांच की जा रही है कि ये हमलावर कौन थे? (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

अमरनाथ यात्रा : 2.31 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन