नए उपग्रह से अपने समुद्री हितों की रक्षा करेगा चीन

Webdunia
गुरुवार, 11 अगस्त 2016 (09:48 IST)
शंघाई। चीन ने दक्षिण चीन सागर में विवादित द्वीपों को लेकर बढ़ते तनाव के बीच आज कहा कि उसने अपने समुद्री हितों की रक्षा के लिए नए उपग्रह का प्रक्षेपण किया है।
 
चीन ने बुधवार को 'गाओफेन 3' उपग्रह का प्रक्षेपण किया था। राडार प्रणाली से लैस यह उपग्रह एक मीटर के रेजोल्यूशन के साथ अंतरिक्ष से पृथ्वी की तस्वीरें ले सकता है। इसकी खासियत यह है कि यह किसी भी मौसम में काम कर सकता है।
 
इस परियोजना के प्रमुख शू फुक्शियांग ने चीन के सरकारी समाचार पत्र चाइना डेली को बताया कि यह उपग्रह समुद्री वातावरण, द्वीपों, जहाजों और तेल संपदा की निगरानी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। गाओफेन 2 जैसा उपग्रह देश के समुद्री अधिकारों और हितों की रक्षा करने में काफी फायदेमंद साबित होगा।
 
पिछले माह हेग स्थित अंतरराष्ट्रीय न्यायाधिकरण ने दक्षिण चीन सागर पर चीन के दावे के खिलाफ फैसला सुनाया था लेकिन चीन ने इसे मानने से इंकार कर दिया। इसके बाद इस क्षेत्र में तनाव बढ़ने की आशंका बढ़ गई है।
 
चीन दक्षिण चीन सागर के विवादित स्प्रैटली द्वीप पर अपना दावा जताता है जबकि वियतनाम, ताइवान, फिलीपींस, मलेशिया और ब्रूनेई भी इस पर अपना दावा जताते है। दक्षिण चीन सागर के जरिए प्रत्येक वर्ष पांच ट्रिलियन डॉलर का व्यापार होता है। (भाषा)
Show comments

जरूर पढ़ें

1 july rule changes : ATM से लेकर Railway तक 1 जुलाई से होने वाले है 5 बड़े बदलाव, नहीं जानेंगे तो पछताएंगे

अमित शाह की नक्सलियों को खुली चेतावनी, बोले- अब नहीं होगी बातचीत, हथियार छोड़ें, करें आत्मसमर्पण, बता दी आखिरी तारीख

केरल में थाने पहुंचा युवक, कहा- मेरे बैग में नवजात शिशुओं के कंकाल हैं

Hindi row : महाराष्ट्र में भाषा विवाद को लेकर बैकफुट पर फडणवीस सरकार, हिन्दी अनिवार्यता को लेकर CM का बड़ा ऐलान

रूस ने यूक्रेन में मचाई तबाही, दागे 477 ड्रोन और 60 मिसाइल, अमेरिका का F-16 भी हुआ क्षतिग्रस्त

सभी देखें

नवीनतम

कर्नाटक कांग्रेस में बवाल, क्या डीके शिवकुमार छोड़ेंगे सिद्धारमैया का हाथ?

LIVE: मोदी कैबिनेट की बैठक में 4 बड़े फैसले, राष्‍ट्रीय प्रोत्साहन योजना को मंजूरी

उत्तराखंड और हिमाचल में भाजपा अध्यक्ष का ऐलान, भट्‍ट दूसरी बार, बिंदल को तीसरा मौका

गौरव भाटिया का सवाल, क्या मौलाना तेजस्वी ने संविधान पढ़ा है?

दिल्ली में पुराने वाहनों पर सख्ती, ANPR कैमरे से जब्ती शुरू, 1 जुलाई से Fuel पर भी रोक

अगला लेख