Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति जेल से रिहा, महाभियोग का कर रहे हैं सामना

Advertiesment
हमें फॉलो करें South Korean President Yoon Suk Yeol released from prison

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

सियोल , शनिवार, 8 मार्च 2025 (20:25 IST)
President Yoon Suk Yeol News : दक्षिण कोरिया में महाभियोग का सामना कर रहे राष्ट्रपति यून सुक येओल को शनिवार को जेल से रिहा कर दिया गया। जेल से बाहर आने के बाद येओल ने अपने समर्थकों का हाथ हिलाकर और सिर झुकाकर अभिवादन किया। इससे एक दिन पहले, देश की एक अदालत ने राष्ट्रपति येओल की गिरफ्तारी को रद्द करते हुए उन्हें जेल से रिहा करने का आदेश दिया था।
अदालत के इस फैसले से यून को अपने ऊपर लगे आरोपों के लिए मुकदमा चलाने की अनुमति मिल गई। यून को पिछले वर्ष के अंत में 'मार्शल लॉ' लागू करने के लिए जनवरी में गिरफ्तार किया गया था और उन पर महाभियोग लगाया गया था।(भाषा)
Edited by : Chetan Gour

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Manipur Violence : मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 1 की मौत, 25 घायल