Hanuman Chalisa

स्पेसएक्स ने किया इनमारसैट उपग्रह का प्रक्षेपण

Webdunia
मंगलवार, 16 मई 2017 (10:08 IST)
मियामी। एयरोस्पेस निर्माता एवं अंतरिक्ष परिवहन सेवा क्षेत्र की निजी अमेरिकी कंपनी स्पेसएक्स ने लंदन की मोबाइल ब्रॉडबैंड कंपनी इनमारसैट के लिए एक संचार उपग्रह प्रक्षेपित किया है। इस कंपनी के लिए यह स्पेसएक्स का पहला प्रक्षेपण है।
 
बोइंग द्वारा निर्मित इनमारसैट-5 एफ4 उपग्रह सोमवार की शाम सात बजकर 21 मिनट (अंतरराष्ट्रीय समयानुसार रात 11 बजकर 21 मिनट) पर फ्लोरिडा के केप केनावेरल से फाल्कन 9 रॉकेट की मदद से प्रक्षेपित किया गया।
 
स्पेसएक्स के कमेंटेटर ने प्रक्षेपण के लगभग 30 मिनट बाद उपग्रह को एक सुदूर, भूस्थैतिक कक्षा में स्थापित किए जाने का संकेत देते हुए कहा, 'हमें अंतरिक्ष यान से (उपग्रह के) अलग होने की पुष्टि हो गई है।' यह उपग्रह इस कंपनी के ग्लोबल एक्सप्रेस समूह में चौथा उपग्रह है। इसका उद्देश्य तेज गति वाली मोबाइल ब्रॉडबैंड सेवा उपलब्ध करवाना है। (वार्ता)

Show comments

जरूर पढ़ें

PM मोदी-मेलोनी की मुलाकात और भारत-इटली की स्पेशल स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप, जानें किन-किन समझौतों पर बनी सहमति

डॉलर के मुकाबले सबसे नीचे स्तर पर भारतीय रुपया, पाकिस्तानी करेंसी से कितना मजबूत, क्यों बढ़ रही है चिंता

फेसबुक पर महाराणा प्रताप के बारे में अभ्रदता करने पर भड़के हिंदू संगठन, एफआईआर कर गिरफ्तारी की मांग की

ट्विशा शर्मा मौत मामले की होगी CBI जांच !,सीएम से मिले परिजन, मोहन यादव ने दिया पूरी मदद का भरोसा

'निकोटीन पाउच' के जाल में फंस रहे युवा व किशोर, WHO ने जारी किया बड़ा अलर्ट

सभी देखें

नवीनतम

कागज पर बढ़ रही हरियाली, जमीन पर उजड़ रहे जंगल: दुनिया के 100 सबसे गर्म शहरों में भारत क्यों बना नंबर-1?

योगी सरकार ने पेंशन राशि 2500 से बढ़ाकर 3000 रुपए प्रतिमाह की

सास के अंतिम संस्कार में गोंडा आया था दीपक, सरयू में हाथ धोते ही मगरमच्छ ने किया शिकार

सीनेट में ट्रंप को बड़ा झटका, हमले की धमकी पर ईरान से भी मिला करारा जवाब

सिर्फ 4 दिन पुरानी 'कॉकरोच जनता पार्टी' ने इंस्टाग्राम पर BJP को कैसे छोड़ दिया पीछे?

अगला लेख