श्रीलंका में प्रदर्शनकारियों ने मोदी से मांगी मदद, सेना भी नागरिकों के सामने झुकी

Webdunia
बुधवार, 13 जुलाई 2022 (14:42 IST)
नई दिल्ली। श्रीलंका में जारी बवाल के बीच प्रदर्शनकारियों ने भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से इस मामले में दखल देने की मांग की है। दूसरी ओर, श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे देश छोड़कर मालदीव भाग गए। सुरक्षाबलों को प्रदर्शनकारियों को काबू में करने के लिए हवाई फायरिंग करनी पड़ी, वहीं यह भी खबर है कि श्रीलंकाई सेना नागरिकों के सामने झुक गई है और उसने हथियार नीचे कर लिए हैं। 
 
हालांकि राजपक्षे के देश छोड़ने से लोगों का गुस्सा और भड़क गया है। श्रीलंकाइयों का गुस्सा भड़क गया है। राजधानी कोलंबो की सड़कों पर प्रदर्शनकारी जमकर उत्पात कर रहे हैं। लोगों के उग्र विरोध देखते हुए प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे ने इमरजेंसी का ऐलान किया है। कई स्थानों पर पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हिंसक झड़प भी हुई है। बताया जा रहा है कि इस दौरान दो गुट भी आपस में भिड़ गए, जिससे 12 लोग घायल हो गए।
राजपक्षे को किसने भगाया : श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे की देश छोड़कर जाने में मालदीव की संसद के अध्यक्ष और पूर्व राष्ट्रपति मोहम्मद नशीद ने मदद की है। श्रीलंका के 73 वर्षीय नेता राजपक्षे श्रीलंका छोड़ कर मालदीव की राजधानी माले पहुंच चुके हैं। दूसरी ओर, यह भी कहा जा रहा है कि भारत ने राजपक्षे को भागने में मदद की। हालांकि भारत की सरकार की ओर से इसका खंडन आ चुका है। 
 
खाने-पीने की चीजें महंगी : श्रीलंका में हालात बुरी तरह बिगड़ चुके हैं। लोगों को खाद्य सामग्री आसानी से नहीं मिल रही है। एक जानकारी के मुताबिक आटा 300 रुपए किलो हो गया है। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्या नीतीश कुमार को बिहार का एकनाथ शिंदे बनाना चाहती है भाजपा?

ओडिशा आत्मदाह केस में प्रोफेसर समीर साहू ने छात्रा से कहा था—तुम बच्ची नहीं हो, समझो मैं क्या चाहता हूं

निमिषा प्रिया की फांसी, क्‍या ब्‍लड मनी के लिए राजी हुआ परिवार?

Odisha : शराबी ऑटो चालक ने हथौड़ा मारकर की माता-पिता की हत्या, रातभर रहा शवों के पास

राजा हरि सिंह पर खान सर की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, जानिए कश्मीर के भारत में विलय की पूरी कहानी

सभी देखें

नवीनतम

Air India ने पूरी की बोइंग 787 विमानों की जांच, फ्यूल कंट्रोल स्विच में नहीं मिली कोई गड़बड़ी

बम की धमकी वाले Email की जांच में उलझी पुलिस, Dark Web और VPN बने बड़ी चुनौती

NCERT की इस नई किताब में बताया कैसे थे अकबर और बाबर

Akash Prime Air Defence System : आकाश प्राइम एयर डिफेंस सिस्टम का सफल परीक्षण, S400 से कितना है ताकतवर, पढ़ें खूबियां

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- हम भारत के साथ व्यापार समझौते के बहुत करीब

अगला लेख