श्रीलंका ने माना युद्ध में 65 हजार लोग लापता

Webdunia
गुरुवार, 9 जून 2016 (10:47 IST)
कोलंबो। श्रीलंका ने गुरुवार को पहली बार तमिल टाइगर विद्राहियों और अलगाववादी विद्रोहियों के साथ 26 साल पहले हुए गृहयुद्ध में 65 हजार लोगों के लापता होने की बात स्वीकार की है।
 
राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरिसेना की गठबंधन सरकार ने गृहयुद्ध के दौरान मानव अधिकारों के उल्लंघन होने की बात स्वीकार की है और संयुक्त मानवाधिकार परिषद द्वारा स्वतंत्र जांच कराने के लिए सहमति जताई है।
 
श्रीलंका ने भी गुरुवार को कहा कि लापता लोगों की संपत्ति के प्रबंधन के लिए उनके बच्चों को अनुपस्थिति प्रमाण पत्र दिए जा रहे हैं जिससे लापता लोगों के रिश्तेदारों को संरक्षण प्राप्त हो और सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के लिए आवेदन करने की इजाजत मिल सके।
 
संयुक्त राष्ट्र सरकार से लापता लोगों की जांच के लिए आग्रह करने के बाद एक स्वतंत्र कार्यालय का गठन किया गया है जिनमें से हजारों लापता लोगों जिनमें से अधिकतर अल्पसंख्यक तमिलों के गायब होने की जांच की जा सके।
 
इससे पहले पूर्व राष्ट्रपति महिन्दा राजपक्षे की सरकार ने संयुक्त राष्ट्र की सिफारिशों को यह कहते हुए खारिज कर दिया था कि वह किसी भी अंतरराष्ट्रीय दबाव के बिना संबंधित अधिकारों की चिंताओं को दूर करना चाहता था। इसके बाद जनवरी 2015 में राजपक्षे सत्ता से बेदखल हो गए थे। 
 
पूर्व राष्ट्रपति चंद्रिका भंडारनायके एवं नई सरकार की समन्वय अधिकारी ने बताया कि 1994 के बाद विभिन्न आयोग दस्तावेजों में यह जिक्र हुआ था कि युद्ध के दौरान लगभग 65 हजार लोगों की मौत हो चुकी है या फिर लापता हैं।
 
श्रीलंका के पूर्वी और उत्तरी द्वीप में स्वतंत्र तमिल राज्य के लिए तमिल टाइगर ने 1983 में यह लड़ाई शुरू की थी। यह विद्रोह वर्ष 2009 में समाप्त हुआ था। एक कट्टरपंथी समूह मार्क्सवादी ने 1987-89 में सरकार के खिलाफ सशस्त्र विद्रोह छेड़ा था। (वार्ता) 
Show comments

जरूर पढ़ें

चीन की यह परियोजना भारत के लिए है 'वाटर बम', अरुणाचल के CM पेमा खांडू ने चेताया

nimisha priya : कैसे बचेगी भारतीय नर्स निमिषा प्रिया की जान, क्या होती है ब्लड मनी, किन हालातों में रुक सकती है फांसी

Donald Trump को Nobel Prize दिलाने के लिए उतावले क्यों हैं पाकिस्तान और इजराइल, क्या हैं नियम, कौन कर रहा है विरोध, कब-कब रहे हैं विवादित

बैकफुट पर CM रेखा गुप्ता, सरकारी आवास की मरम्मत का ठेका रद्द, जानिए कितने में हुआ था ठेका

Video : रिटायर होने के बाद क्या करेंगे गृह मंत्री अमित शाह, सहकारी कार्यकर्ताओं के सामने किया प्लान का खुलासा

सभी देखें

नवीनतम

JNU में रिटायरमेंट पर क्या बोले उपराष्‍ट्रपति धनखड़?

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अब तक कितने देशों से मिले सम्मान

बांग्लादेश में शेख हसीना के खिलाफ आरोप तय, दिए थे देखते ही गोली मारने के आदेश

हिन्दी विवाद के बीच क्या बोले अरुणाचल के सीएम पेमा खांडू

स्कूली छात्राओं के कपड़े उतरवाने के मामले में सीएम फडणवीस ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

अगला लेख