लगातार बढ़ता मंकीपॉक्स का खतरा, न्यूयॉर्क शहर में आपातकाल घोषित

Webdunia
सोमवार, 1 अगस्त 2022 (21:53 IST)
न्यूयॉर्क। मंकीपॉक्स संक्रमण का खतरा बढ़ता जा रहा है। अमेरिकी शहर न्यूयॉर्क में मंकीपॉक्स संक्रमण फैलने के कारण प्रशासन ने सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकाल घोषित कर दिया है। बीमारी के फैलने के बाद प्रशासन ने शहर को मंकीपॉक्स का एपिसेंटर बताया है। ये आदेश आपातकालीन आदेश जारी करने और बीमारी को धीमा करने में विशेष प्रावधानों को लागू करने की अनुमति देगा।
 
एक रिपोर्ट के मुताबिक मेयर एरिक एडम्स और स्वास्थ्य आयुक्त अश्विन वासन द्वारा की गई घोषणा में कहा गया है कि शहर के 1,50,000 निवासियों को मंकीपॉक्स के संक्रमण का खतरा है। पिछले 2 दिनों में गवर्नर कैथी होचुल ने भी मंकीपॉक्स को एक राज्य आपदा घोषित किया था। उन्होंने अपने आदेश में मंकीपॉक्स को सार्वजनिक स्वास्थ्य के लिए बड़ा खतरा बताया है।
 
डब्ल्यूएचओ के अनुसार अब तक अधिकांश मंकीपॉक्स संक्रमण पुरुषों के साथ यौन संबंध रखने वाले पुरुषों में देखे गए हैं। उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक अब तक प्रभावित होने वाले लगभग सभी रोगी पुरुष हैं। जिनकी औसत आयु 37 वर्ष है।
 
भारत में भी बढ़ा खतरा: इधर भारत में अब तक मंकीपॉक्स के 4 मामलों की पुष्टि हुई है जिनमें 3 केरल और 1 मरीज दिल्ली में है, जो ग़ाजियाबाद का रहने वाला बताया जा रहा है। वहीं ग़ाजियाबाद में एक अन्य संदिग्ध मरीज की पहचान हुई है जिसका सैंपल टेस्टिंग के लिए भेजा गया है। वहीं बिहार में भी मंकीपॉक्स का एक संदिग्ध केस सामने आया है।

सम्बंधित जानकारी

Tourist Guide के सुराग से ऐसे हुआ Sonam की साजिश का पर्दाफाश

लॉस एंजिल्स धू-धूकर जल रहा, भारत-पाक सीजफायर का दावा करने वाले डोनाल्ड ट्रंप नहीं संभाल पा रहे खुद का देश, क्यों सड़कों पर आगजनी कर रहे हैं लोग

Covid-19 के नए वैरिएंट XFG का कहर, 163 मामले, जानिए कितना खतरनाक, 6000 के पार पहुंची संक्रमितों की संख्या

शादी से खुश था राजा, उदास थी सोनम, रस्‍मों की तस्‍वीरें बता रहीं लव अफेयर का फसाना

क्या राज कुशवाह है सोनम रघुवंशी का ब्वॉयफ्रेंड, क्या है राजा रघुवंशी की हत्या का मोटिव?

मोदी सरकार के राज में भारत रक्षा क्षेत्र में हुआ आत्मनिर्भर, राजनाथ सिंह ने गिनाईं उपलब्धियां

Audi A4 Signature Edition : ऑडी ए4 सिग्‍नेचर वैरिएंट लॉन्च, कीमत 57.11 लाख रुपए, खूबियां देखकर हो जाएंगे अचंभित

मोदी सरकार के 11 साल, नमो ऐप पर शुरू NaMo Survey को 1 दिन में मिलीं 5 लाख से अधिक प्रतिक्रियाएं

सिर पर हैट, काला चश्मा, वंदे भारत से वैष्णो देवी पहुंचे फारुक अब्दुल्ला की आंखों में आए आंसू, बोले- माता ने बुलाया है

120 पुलिसवालों ने ऐसे दिया 'ऑपरेशन हनीमून' को अंजाम, पति की कातिल सोनम रघुवंशी को ऐसे घेरा

अगला लेख