'दैत्यकारी' तूफान फ्लोरेंस कैरोलिना तट पर पहुंचा, लोगों ने घर छोड़े

Webdunia
बुधवार, 12 सितम्बर 2018 (13:00 IST)
विलमिंगटन। अमेरिका में दैत्यकारी तूफान फ्लोरेंस कैरोलिना तट पर पहुंच गया है, जिससे 225 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं और मूसलाधार बारिश हो रही है जो आने वाले कुछ दिनों तक जारी रह सकती है। एहतियाती तौर पर तटीय इलाके के पास रहने वाले लोग अपने घरों को छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर जा रहे हैं।


पूर्वी तट पर 54 लाख से ज्यादा लोगों के घर हैं। इनमें से कुछ चेतावनियों के बावजूद वहीं रह रहे हैं, जबकि कई अन्य लोग कोई भी खतरा मोल नहीं ले रहे हैं। नॉर्थ कैरोलिना के गवर्नर रॉय कूपर हर किसी को घर छोड़कर जाने के लिए राजी करने की कोशिश कर रहे हैं।

उन्होंने कहा, जिस तरह की लहरें उठ रही हैं और हवाएं चल रही है तो यह तूफान ऐसा हो सकता है जो आपने पहले कभी ना देखा हो। अगर आप पहले भी तूफान से पीड़ित रहे हों तो यह उससे भी अलग हो सकता है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने नॉर्थ और साउथ कैरोलिना और वर्जीनिया के लिए आपातकाल घोषित किया जिससे संघीय सहायता का रास्ता खुल गया है।

उन्होंने कहा कि संघीय सरकार फ्लोरेंस के लिए पूरी तरह तैयार है। तीनों राज्यों में तट पर रहने वाले लोगों को स्थान खाली करने के आदेश दिए गए हैं। फ्लोरेंस तूफान के तीनों रूपों में से सबसे खतरनाक है। (भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

सर्वे में बड़ा खुलासा, 82 फीसदी दिव्यांगों का बीमा नहीं, 42% आयुष्मान योजना से अनभिज्ञ

नीतीश कुमार ने किया वादा, भाजपा से फिर कभी नहीं तोड़ेंगे नाता

म्यांमार में मुश्किलें कम नहीं, भूकंप की त्रासदी से उबरने का संघर्ष, विद्रोहियों से भी जंग

संघ मुख्यालय पहुंचने वाले दूसरे पीएम बने मोदी, क्यों खास है यह दौरा?

म्यांमार की मदद के लिए भारत ने चलाया 'ऑपरेशन ब्रह्मा', जानिए क्या-क्या भेजा

सभी देखें

नवीनतम

योगी ने दी ईद की बधाई, सद्भाव एवं सामाजिक सौहार्द को सुदृढ़ करने का किया आह्वान

थानेदार संग सौरभ हत्याकांड की आरोपी मुस्कान का लिपलॉक, AI जनरेटेड वीडियो वायरल, जांच के आदेश

ट्रंप की धमकी ईरान ने दिखाया ठेंगा, मिसाइले एक्टिव मोड में, क्या खुलेगा युद्ध का एक और मोर्चा?

Petrol Diesel Prices: ईद और मार्च के आखिरी दिन क्या हैं पेट्रोल और डीजल के भाव, जानें ताजा कीमतें

दुनिया से घबराई Ghibli, फोटो बनाने की होड़ ने निकाला दम, ऑल्टमैन ने कहा मेरी टीम को सोने दो

अगला लेख