भूकंप से थर्राया न्यूजीलैंड, सुनामी की चेतावनी

Webdunia
शुक्रवार, 2 सितम्बर 2016 (07:57 IST)
वेलिंगटन। न्यूजीलैंड में 7.1 तीव्रता का जबर्दस्त भूकंप आया जिसके बाद सुनामी की चेतावनी जारी होने पर तटीय क्षेत्रों से लोगों को हटाया जा रहा है। भूकंप के करीब डेढ़ घंटे बाद कम आबादी वाले ईस्ट केप के समीप 30 सेंटीमीटर उंची लहरें उठने के बाद प्रारंभिक संभावित चेतावनी बढ़ाई गई।
 
राष्ट्रीय आपात प्रबंधन के लिए जिम्मेदार सिविल डिफेंस संगठन ने एक बयान में कहा, 'पहली सुनामी गतिविधि पहुंच गयी है। सुनामी गतिविधि कई घंटे तक जारी रहेगी।' इस चेतावनी में उत्तरी द्वीप का ईस्ट कोस्ट और ऊपरी दक्षिण द्वीप शामिल हैं।
 
अमेरिकी जियोलोजिकल सर्वे के अनुसार, देश के उत्तरी द्वीप जिसबोर्न से करीब 167 किलोमीटर की दूरी पर लगभग 30 किलोमीटर की गहराई पर भूकंप का केंद्र था। जिसबोर्न में करीब 45 हजार की जनंसख्या है। रेडियो न्यूजीलैंड ने खबर दी है कि ईस्ट केप के तटीय क्षेत्र के बाशिंदों से स्थानीय सिविल डिफेंस ने जगह खाली करने को कहा है।
 
यह भूकंप स्थानीय समयानुसार प्रात: चार बजकर 37 मिनट पर आया जिसे पूरे देश में महसूस किया गया। वैसे फिलहाल जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है। (भाषा) 

Show comments

जरूर पढ़ें

कनाडा में मोदी को खुली धमकी, खालिस्तानियों ने सड़क पर निकाली रैली

नरबलि के लिए सोनम ने की राजा रघुवंशी की हत्या, भाई का आरोप, जताई तंत्र-मंत्र की आशंका

16 साल बाद 16वीं जनगणना, कितना होगा खर्चा, क्या होगी प्रक्रिया, कब होगी शुरुआत, जानें हर सवाल का जवाब

Air India Plane crash का रोंगटे खड़े करने वाला वीडियो, आग के गोले में से कैसे बाहर निकले विश्वास कुमार

चलती बाइक पर कपल को रोमांस पड़ा महंगा, कटा 53,500 रुपए का चालान

सभी देखें

नवीनतम

Raja Raghuvanshi Murder Case : खून देखकर चिल्ला उठी थी सोनम, 2 हथियारों से की गई राजा रघुवंशी की हत्या

Gold Price : सोना खरीदने का सुनहरा मौका, कीमतों में 1,200 रुपए की गिरावट, चांदी में मजबूती

मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में रॉबर्ट वाद्रा फिर ईडी के सामने नहीं हुए पेश, यह बताया कारण

भगवान चित्रगुप्त पर विवादित टिप्पणी को लेकर पंडित प्रदीप मिश्रा ने मांगी माफी

Wife Swapping : पत्नी को स्वैपिंग के लिए किया मजबूर, दोस्तों से करवाई छेड़खानी, सोशल मीडिया पर निकाला ऑफर, कोर्ट का पति को बेल देने से इंकार

अगला लेख