Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

अमेरिकी स्कूल में गोलीबारी, छात्र की गोली मारकर हत्या

उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने जताया दुख

हमें फॉलो करें अमेरिकी स्कूल में गोलीबारी, छात्र की गोली मारकर हत्या

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, शुक्रवार, 5 जनवरी 2024 (09:00 IST)
  • आयोवा प्रांत के स्कूल में बंदूकधारी ने की गोलीबारी
  • घायलों में हाईस्कूल के प्रिंसिपल भी शामिल 
  • घटना के बाद स्कूल की कक्षाएं कीं रद्द
Student shot dead in American school : अमेरिका में आयोवा प्रांत के स्कूल में एक बंदूकधारी ने जमकर गोलीबारी की। गोलीबारी में एक छात्र की मौत हो गई और 5 अन्य घायल हो गया। बंदूकधारी की पहचान इसी स्कूल के 17 वर्षीय छात्र के रूप में हुई है। खूनखराबा करने के बाद उसने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

खबरों के अनुसार, अमेरिका में आयोवा प्रांत के एक स्कूल में गुरुवार सुबह दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। 17 वर्षीय एक किशोर ने अपने ही साथी छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी, जबकि पांच अन्य घायल हो गया। विद्यार्थी अपनी शीतकालीन छुट्टियों के बाद वापस स्कूल आ रहे थे, तभी बंदूकधारी ने उन्हें निशाना बनाया।

घायलों में चार छात्र और एक प्रशासक शामिल हैं। वह पेरी हाईस्कूल के प्रिंसिपल भी हैं। स्कूल में गोलीबारी कक्षाएं शुरू होने से पहले की गई। छात्र की हत्या पर उपराष्ट्रपति कमला हैरिस के भी आंसू छलक पड़े। उन्होंने मृतक छात्र के परिवारजनों को सांत्वना दी है। साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

अधिकारियों के अनुसार उन्हें स्कूल में तात्कालिक तौर पर एक विस्फोटक उपकरण भी मिला, जिसे उन्होंने निष्क्रिय कर दिया। घटना के बाद स्कूल ने शुक्रवार को कक्षाएं रद्द करने की घोषणा कर दी है। दिल दहला देने वाली वारदात इस घटना से हड़कंप मच गया है। घटना को लेकर पुलिस जांच में जुटी है।
Edited By : Chetan Gour

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

गौतम अडानी फिर बने एशिया में सबसे अमीर, संपत्ति में 33,000 करोड़ रुपए का उछाल