सेंट पीटर्सबर्ग में ट्रेन पर आत्मघाती हमला, क्या बोले ट्रंप...

Webdunia
मंगलवार, 4 अप्रैल 2017 (09:44 IST)
मास्को। रूस के सेंट पीटर्सबर्ग में दो मेट्रो स्टेशनों के बीच एक ट्रेन में हुए विस्फोट को आत्मघाती हमलावर ने अंजाम दिया है जिसमें से 11 लोगों की मौत हो गई तथा करीब 50 लोग घायल हुए हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने इसे भयानक घटना करार देते हुए रूस को मदद की पेशकश की है। 
 
रूसी मीडिया की खबरों में कहा गया है कि सेंट पीटर्सबर्ग में ट्रेन विस्फोट का संदिग्ध 20 साल के आसपास का था और उसका संबंध मध्य एशिया से था तथा उसने विस्फोटक सामाग्री को एक बैग में रखकर मेट्रो स्टेशन पर लाया था।
 
इस बीच रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन सेंट पीटर्सबर्ग मेट्रो स्टेशन पर पुष्पांजलि अर्पित करने पहुंचे जहां विस्फोट में कई लोग मारे गए हैं। समाचार एजेंसी के एक फोटोग्राफर ने बताया कि पुतिन ने टेक्नोलॉजिकल इंस्टिट्यूट मेट्रो स्टेशन के प्रवेश द्वार पर लाल पुष्पों का एक गुलदस्ता रखा। उन्होंने कोई टिप्पणी नहीं की।
 
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सेंट पीटर्सबर्ग में हुए विस्फोट को एक भयानक घटना करार देते हुए इसकी निंदा की है और हिंसा के इस कृत्य की जांच में रूस के सामने मदद का प्रस्ताव रखा है।
 
ट्रंप ने कहा, 'भयानक। भयानक घटना। दुनिया में सभी जगह ऐसा हो रहा है। यह एक अत्यंत भयानक घटना है।' इस दौरान ट्रंप के साथ मिस्र के राष्ट्रपति अब्दुल अल सीसी भी थे।
 
गौरतलब है कि सेंट पीटर्सबर्ग में सोमवार को मेट्रो में हुए धमाके में 11 लोगों की मौत हो गई थी और 50 से अधिक लोग घायल हो गए थे। ये धमाका दो भूमिगत स्टेशनों सेनाया प्लुचैड और इंस्टीच्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के बीच हुआ था। बाद में एक अन्य स्टेशन पर भी विस्फोटक उपकरण मिले थे जिसे निष्क्रिय कर दिया गया।
Show comments

जरूर पढ़ें

Gold Rate : सस्ता हुआ सोना, कीमतों में 1200 से ज्यादा की गिरावट

भारत को चीन से कोई खतरा नहीं, Sam Pitroda के बयान से Congress का किनारा, BJP ने बताया गलवान के शहीदों का अपमान

Apple का सस्ता मोबाइल, iphone 15 से कम कीमत, मचा देगा तूफान, जानिए क्या होंगे फीचर्स

दिल्ली में आज क्‍यों आया भूकंप, वरिष्‍ठ वैज्ञानिक ने दिया यह जवाब

Vivo V50 price : दमदार AI फीचर्स, 50 MP कैमरा, वीवो का सस्ता स्मार्टफोन मचाने आया धमाल, जानिए फीचर्स

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: महाकुंभ में भगदड़ पर यूपी विधानसभा के बाहर सपा का प्रदर्शन

CEC पद पर ज्ञानेश कुमार की नियुक्ति से क्यों नाराज हैं कांग्रेस?

जेडी वैंसः यूरोप को चीन और रूस नहीं अपनी नीतियां से खतरा

कौन हैं ज्ञानेश कुमार जो संभालेंगे चुनाव आयोग की कमान?

दिसंबर 2027 तक यमुना नदी हो जाएगी साफ, दिल्ली सरकार ने बताया यह प्‍लान

अगला लेख