सावधान! ठंडा हो जाएगा सूरज...

Webdunia
शनिवार, 11 जुलाई 2015 (15:31 IST)
न्यूयॉर्क। क्या आपने सोचा है कि सूरज की अग्नि भी कभी शांत हो सकती है, अगर नहीं तो सोचिए क्योंकि हाल ही में हुए एक अध्ययन मे यह खुलासा किया गया है कि 2030 तक सूर्य की अग्नि शांत हो सकती हैं और अगर ऐसा हुआ तो इसके असर से धरती पर हिमयुग की शुरुआत हो सकती है। 
   
                   
शोधकर्ता दल की प्रोफेसर वेलेंटीना जारकोवा ने नेशनल एस्ट्रोनॉमी मीटिंग में पेश किए अपने अध्ययन में बताया कि 2030 तक सूर्य की गतिविधियों में लगभग 60 प्रतिशत तक कमी आएगी। ऐसी ही परिस्थितियां 1645 में देखी गई थीं और तब धरती पर 'लघु हिमयुग' की शुरुआत हुई थी। 
 
जारकोवा ने कैलीफोर्निया स्थित विल्कॉक्स सोलर आब्जर्वेटरी में 'प्रिंसिपल कम्पोनेंट एनालिसिस' के आधार पर बनाए अपने मॉडल से सूर्य के चुंबकीय क्षेत्र का अध्ययन किया। शोधकर्ता दल ने 1976 से 2008 के बीच तीन सौर चक्रों का अध्ययन किया। यूं तो एक सौर चक्र के पूरा होने के 11 साल बाद दूसरा सौर चक्र आता है, लेकिन वास्तविकता इससे कहीं पेचीदा है।
 
खगोलविदों ने अपने अध्ययन में पाया है कि सौर चक्रों में यह क्रमिकता नहीं रही है। इन चक्रों के दौरान उठने वाली चुंबकीय तरंगों का स्तर भी अलग-अलग होता है।  जारकोवा ने अपने अध्ययन के आधार पर बताया कि 2030 और 40 के दौरान सूर्य के उत्तरी और दक्षिणी गोलार्ध में एक ही समय पर तंरगें उठेंगी और यह दोनों ही एक दूसरे के प्रभाव को लगभग खत्म कर देंगी और इससे धरती पर हिमयुग की शुरुआत हो सकती है। ऐसी ही घटना 1645 से 1715 तक रही थी और उस दौरान लंदन की टेम्स नदी पूरी तरह से जम गई थी। (वार्ता) 
 
Show comments

जरूर पढ़ें

प्रियंका गांधी का डबल अटैक, कहा- मोदी, केजरीवाल भ्रष्ट और कायर

ब्वॉयफ्रेंड की क्रूरता और यौन उत्पीड़न की शिकार लड़की की मौत

DeepSeek ने हिला डाली दुनिया, भारतीय पूछ रहे हैं कब आएगा अपना देसी AI?

भीड़ ने की आदिवासी महिला की पिटाई, निर्वस्त्र कर गांव में घुमाया, 12 लोग गिरफ्तार

सोनिया गांधी ने राष्ट्रपति मुर्मू को कहा Poor Lady, मचा बवाल, नाराज भाजपा ने किया पलटवार

सभी देखें

नवीनतम

Income tax slab: इनकम टैक्स में आपको कितना होगा फायदा, जानिए आसानी से

बजट में मध्यम वर्ग को बड़ी राहत, 12 लाख तक नहीं लगेगा इनकम टैक्स

Amphibious Landing के ज्‍वॉइंट ऑपरेशन में इंडियन नेवी ने दिखाए अपने जौहर

सोनिया गांधी की टिप्पणी अपमानजनक, CM यादव ने की माफी की मांग

छत्तीसगढ़ में मिला 3 वर्षीय बच्चे में HMPV वायरस संक्रमण का पहला मामला