नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री सूर्य बहादुर थापा का निधन

Webdunia
गुरुवार, 16 अप्रैल 2015 (20:24 IST)
नई दिल्ली। नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री सूर्य बहादुर थापा का यहां पास के गुड़गांव में एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। उनका पेट के कैंसर का उपचार चल रहा था। वे 87 वर्ष के थे। थापा को 29 मार्च को मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनकी पहले ही बायपास सर्जरी भी हो चुकी है।
 
अस्पताल के एक वरिष्ठ डॉक्टर ने बताया कि थापा का बुधवार रात 10.44 बजे निधन हो गया और उनके परिवार के सदस्य आज सुबह 10.40 बजे उनकी पार्थिव देह को ले गए।
 
डॉक्टर ने बताया, उन्हें कमजोरी और सीने में संक्रमण के साथ भर्ती कराया गया था और बाद में उन्हें पेट का कैंसर होने का पता चला। 10 अप्रैल को उनकी सर्जरी की गई थी। डॉक्टर के अनुसार, उसके बाद उनमें कुछ सुधार दिखाई दिया लेकिन बाद में कुछ जटिलताएं सामने आने लगीं और उनकी धड़कन अनियमित हो गई। 
 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने थापा के निधन पर शोक प्रकट किया है और शोक-संतप्त परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की है।
 
थापा 1990 से पहले तीन बार नेपाल के प्रधानमंत्री रह चुके हैं। 1990 में बहुदलीय लोकतंत्र स्थापित होने के बाद उन्होंने राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी का गठन किया और दो बार प्रधानमंत्री रहे। साल 2005 में वे इस पद से हटे। वे नेपाल की संविधान सभा के सबसे बुजुर्ग सदस्य थे।
 
थापा की राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी के प्रवक्ता ठाकुर शर्मा ने कहा, थापा की पार्थिव देह को नेपाल की राजधानी काठमांडू ले जाया जाएगा और शुक्रवार को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। 
 
थापा के परिवार में एक पुत्र और तीन बेटियां हैं। उनके बेटे सुनील बहादुर थापा नेपाल के वाणिज्य और आपूर्ति मंत्री हैं। थापा की पत्नी का कुछ साल पहले निधन हो गया था। (भाषा)
Show comments

जरूर पढ़ें

पूरे देश में आक्रोश, आतंक के आकाओं का हो खात्मा, पहलगाम के बदले के लिए भारतीय सेना को मिली छूट

पाकिस्तान से क्यों अलग होना चाहते हैं बलूचिस्तान, पख्तून, पीओके, सिंध और वजीरिस्तान?

क्‍या है भोपाल में हुए लव जिहाद का इंदौर कनेक्‍शन, SIT खोलेगी पूरे कांड की परतें?

पहलगाम को दहलाने वाले आतंकी हाशिम मूसा का पाकिस्तानी सेना से कनेक्शन

सुप्रीम कोर्ट का सवाल, आतंकवादियों के खिलाफ स्पाइवेयर के इस्तेमाल में गलत क्या है?

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: मेघालय से असम के बीच मेगा हाईवे, मोदी सरकार ने किसानों को भी दी राहत

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बोर्ड का पुनर्गठन, रॉ के पूर्व प्रमुख आलोक जोशी अध्यक्ष

अफरीदी ने चाय के लिए शिखर को किया आमंत्रित, धवन ने की बोलती बंद, दिलाई कारगिल युद्ध की याद

रामजी लाल सुमन ने राष्ट्रपति से लगाई सुरक्षा की गुहार, यूपी सरकार पर लगाया बड़ा आरोप

द. कोरिया ने किया दावा, रूस के लिए लड़ते 4700 उत्तर कोरियाई सैनिक मारे गए या घायल हुए