मलेशिया में संदिग्धों को किया गिरफ्तार

Webdunia
सोमवार, 6 मार्च 2017 (11:16 IST)
क्वालालंपुर। मलेशिया ने आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) समेत अन्य आतंकवादी संगठन से संबंध रखने के आरोप में छह विदेशी और एक मलेशियाई नागरिक को गिरफ्तार किया है। 
               
पुलिस महानिरीक्षक खालिद अबु बकर ने रविवार को बताया कि दक्षिण एशियाई आतंकवादी समूह से संबंध रखने के आरोप में फर्जी छात्र वीजा के साथ एक दक्षिण एशियाई नागरिक को गिरफ्तार किया गया। वहीं पुलिस ने यमन के चार नागरिक को संदिग्ध यमनी आतंकवादी समूह से संबंध रखने के आरोप में गिरफ्तार किया था। पुलिस ने गिरफ्तार संदिग्धों के पास से कई अंतरराष्ट्रीय पासपोर्ट और 60650 डॉलर जब्त किए गए हैं। 
        
उल्लेखनीय है कि दक्षिणपूर्वी एशियाई देश इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में गत वर्ष जनवरी में आईएस से संबंध रखने  वाले आतंकवादियों की ओर से सिलसिलेवार बम धमाकों के बाद से ही मलेशिया को हाई अलर्ट किया गया था।(वार्ता)

Show comments

जरूर पढ़ें

चीन और पाकिस्तान को लेकर सेना प्रमुख ने दिया बड़ा बयान

सशक्त नारी से ही प्रदेश और देश बन रहा सशक्त और समृद्ध : डॉ. मोहन यादव

UP में बड़ी नकल का खुलासा, प्रिंसीपल के घर में दे रहे थे परीक्षा, उत्तर पुस्तिका समेत 14 लोग गिरफ्तार

भाजपा के लिए काम कर रहे हैं कांग्रेस नेता, राहुल गांधी ने दी कड़ी चेतावनी

महिला दिवस पर कांग्रेस ने पंजाब की AAP सरकार को याद दिलाया यह वादा

सभी देखें

नवीनतम

हिंदी कवि गगन गिल समेत 23 लेखक साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्‍मानित

अमेरिका और भारत के बीच टैरिफ को लेकर चल क्या रहा है, पीयूष गोयल के दौरे पर क्या हुआ

MP : धर्मांतरण कराने वालों को होगी फांसी की सजा, CM मोहन यादव का बड़ा ऐलान

यूक्रेन बन रहा है यूरोप के लिए एक निर्णायक परीक्षा का समय

Manipur Violence : मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 1 की मौत, 25 घायल, प्रदर्शनकारियों ने वाहनों में लगाई आग

अगला लेख