अमेरिका में फिर उड़ती नजर आई संदिग्ध वस्तु, एफ-16 लड़ाकू विमान ने मार गिराया

Webdunia
सोमवार, 13 फ़रवरी 2023 (10:26 IST)
वॉशिंगटन। अमेरिका ने रविवार को अपने हवाई क्षेत्र में नजर आए एक और अज्ञात वस्तु को मार गिराया। इससे एक दिन पहले इसने कनाडा के ऊपर नजर आए इसी तरह की एक 'बेलनाकार' वस्तु को मार गिराया था।

अमेरिकी रक्षा मंत्रालय के मुख्यालय पेंटागन के प्रेस सचिव ब्रिगेडियर जनरल पैट राइडर ने कहा कि राष्ट्रपति जो बाइडन के निर्देश पर एक एफ-16 लड़ाकू विमान ने मिशिगन राज्य में हूरोन झील के ऊपर अमेरिकी हवाई क्षेत्र में लगभग 20000 फुट की ऊंचाई पर उड़ रही वस्तु को मार गिराने के लिए ‘एआईएम9एक्स’ से हमला किया।

पिछले शनिवार को दक्षिण कैरोलाइना के तट से दूर अटलांटिक महासागर में एक चीनी निगरानी गुब्बारे को मार गिराए जाने के बाद, यह एक सप्ताह में अज्ञात हवाई वस्तु की इस तरह मार गिराए जाने का तीसरा वाकया है। पिछले 2 मामलों में अमेरिकी लड़ाकू विमानों ने शुक्रवार को अलास्का में और शनिवार को कनाडा के हवाई क्षेत्र में ऐसी ही अज्ञात वस्तुओं को निशाना बनाया था।

राष्ट्रपति बाइडन ने रक्षामंत्री लॉयड ऑस्टिन की सिफारिश पर रविवार को हवा में उड़ रही वस्तु को मार गिराने का आदेश दिया। यह जिस मार्ग और ऊंचाई पर उड़ रहा था उसे लेकर चिंता जताई जा रही थी और यह आशंका भी थी कि यह नागरिक उड्डयन के लिए खतरा हो सकता है।

पेंटागन के अधिकारी ने कहा कि इस वस्तु को मार गिराने के लिए ऐसी जगह को चुना गया, जिससे जमीन पर लोगों को कोई नुकसान न उठाना पड़े और इसके मलबे को इकट्ठा करने में भी मुश्किल न हो। उन्होंने कहा, किसी नागरिक के घायल होने या अन्यथा प्रभावित होने के कोई संकेत नहीं हैं। (File photo) 
Edited By : Chetan Gour (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

I Love Muhammad का पोस्टर गिरिराज सिंह के हैंडल से शेयर हुआ, सोशल मीडिया पर मचा बवाल

लद्दाख में क्‍यों हुआ आंदोलन, कांग्रेस ने बताया यह कारण

करूर रैली भगदड़ पर अन्नामलाई ने दिया बड़ा बयान, क्या एक्टर विजय के समर्थन में है BJP

सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी पर भड़के राहुल गांधी, बोले- लद्दाख की संस्कृति पर हो रहा हमला

जयशंकर की चाल में फंसा पाकिस्तान, UN में रिएक्शन के चक्कर में खुद को बता दिया आतंक का अड्डा

सभी देखें

नवीनतम

खेल के मैदान पर भी Operation Sindoor, एशिया कप जीतने के बाद PM मोदी का पोस्ट

नागपुर में मानव तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, MP के छिंदवाड़ा के 38 मजदूरों को बचाया गया

Karur stampede : करूर भगदड़ हादसा या साजिश, क्या हुआ था पथराव, क्यों उठी CBI जांच की मांग, चश्मदीदों ने क्या बताया

UP : 1 लाख का इनामी बदमाश नईम कुरैशी मुठभेड़ में ढेर, पुलिसकर्मी घायल

अमित शाह ने नक्सलियों के संघर्षविराम प्रस्ताव को ठुकराया, चेतावनी के साथ क्या कहा

अगला लेख