मौत की मशीन को मंजूरी, सिर्फ 1 मिनट में बिना दर्द कर सकेंगे खुदकुशी

Webdunia
मंगलवार, 7 दिसंबर 2021 (19:17 IST)
हमारे देश आत्महत्या करना अपराध माना जाता है। आत्महत्या के प्रयास के लिए ही हमारे देश में सजा का प्रावधान है, लेकिन  Switzerland ऐसा देश है, जो आत्महत्या को बढ़ावा दे रहा है'  खासकर लोगों को बिना दर्द हुए मौत के जरिए आत्महत्या करने का विकल्प दे रहा है। यहां आत्महत्या की मशीन बन चुकी है जो 1 मिनट में मौत दे सकती है, वह भी बिना किसी दर्द के। 
 
मौत आने पर नहीं होगा दर्द : Switzerland ने ताबूत के आकार की मशीन को मंजूरी दी है। इस मशीन के जरिए किसी भी शख्स की मौत एक मिनट के अंदर हो जाएगी।  मशीन को बनाने वाली कंपनी का कहना है कि इसके जरिये आत्महत्या करने पर दर्द नहीं होगा। साथ ही समय लगेगा सिर्फ एक मिनट। यानी एक मिनट के अंदर ही व्यक्ति मौत को गले लगा लेगा। यह  मशीन खास तकनीक से काम करती है। इस कारण से इसके द्वारा आत्महत्या करने पर दर्द का पता नहीं चलेगा।
 
कैसे आएगी मौत : आत्महत्या के इस मशीन को बनाया है डॉक्टर डेथ के नाम से मशहूर डॉक्टर फिलिप नित्स्चके को जाता है। फिलिप नित्स्चके एक एनजीओ के डायरेक्टर भी हैं। इस मशीन एक अंदर लेटा व्यक्ति खुद अपनी मौत को कंट्रोल करेगा। जब वो पूरी तरह मरने के लिए रेडी हो जाएगा तब मशीन के अंदर लगे बटन को दबा देगा। इससे मशीन एक अंदर ऑक्सीजन लेवल कम हो जाएगा। बेहोश होने के एक मिनट के अंदर ही व्यक्ति की मौत हो जाएगी।
 
आत्महत्या करना किसी भी परेशानी का हल नहीं कहा जा सकता है। दुनिया में कोई भी ऐसी समस्या नहीं है जिसका हल इस धरती पर मौजूद न हो। जिंदगी ईश्वर का दिया हुआ एक उपहार है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Maharashtra politics : क्या महाराष्ट्र में होने वाला है बड़ा खेला, फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात के सियासी मायने

भारत में कितनी तेजी से बढ़ रही किस धर्म की आबादी? क्या भविष्य में अल्पसंख्यक बन जाएंगे बहुसंख्यक!

निमिषा प्रिया को बचाने के लिए क्या कर रही है भारत सरकार, विदेश मंत्रालय ने दी पूरी जानकारी

Donald Trump की धमकी, रूस से सस्ता तेल, क्या करेगी भारत सरकार, पेट्रोलियम मंत्री बोले- प्लान तैयार

7 महीने में 24 हजार लोगों को काटा, अब भी 30 हजार से ज्‍यादा कुत्‍तों की नहीं हुई नसबंदी, कहां सो रहा निगम प्रशासन

सभी देखें

नवीनतम

PM मोदी का बंगाल दौरा, काफिले को देखने उमड़ी भारी भीड़, लगे 'जय श्रीराम' के नारे

दो मुख्‍यमंत्रियों की गिरफ्तारी करवाने वाले दबंग ED अधिकारी कपिल राज का इस्तीफा, 15 साल की शेष थी सर्विस

IIT खड़गपुर में फंदे से लटका मिला छात्र का शव, परिसर में इस तरह का चौथा मामला

दिल्ली में 130 से अधिक आपराधिक मामलों में शामिल दो भाई गिरफ्तार

Chhattisgarh : नारायणपुर में सुरक्षाबलों से मुठभेड़, 6 नक्सली ढेर

अगला लेख