मोदी के स्वागत में 'तिरंगा' रंगों से जगमगाए सिडनी हार्बर ब्रिज और ओपेरा हाउस

Webdunia
बुधवार, 24 मई 2023 (17:54 IST)
सिडनी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) के स्वागत के लिए सिडनी हार्बर ब्रिज (Sydney Harbor Bridge) और ओपेरा हाउस को भारतीय तिरंगे के रंगों से जगमगाया गया। मोदी ने बुधवार को इन प्रतिष्ठित ऐतिहासिक स्थलों का दौरा किया। इस दौरान, प्रधानमंत्री मोदी के साथ उनके ऑस्ट्रेलियाई समकक्ष एंथनी अल्बनीज भी थे।
 
सिडनी हार्बर ब्रिज दुनिया के सबसे बड़े स्टील निर्मित चाप सेतु (आर्क ब्रिज) के तौर पर प्रसिद्ध है। यह सेंट्रल बिजनेस डिस्ट्रिक्ट से नॉर्थ शोर तक फैला हुआ पुल है। यह सिडनी ओपेरा हाउस और सिडनी हार्बर ब्रिज के आसपास के क्षेत्र का शानदार दृश्य प्रस्तुत करता है।
 
ओपेरा हाउस सिडनी का सबसे प्रसिद्ध ऐतिहासिक स्थल है। यह एक बहुउद्देशीय प्रदर्शन कला प्रतिष्ठान है। भवन में रेस्तरां और एक पेशेवर रिकॉर्डिंग स्टूडियो भी है। 2007 में ओपेरा हाउस को यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल सूची में शामिल किया गया था।
 
इन दोनों स्थलों को भारत के राष्ट्रीय ध्वज के तीन रंगों से जगमग किए जाने से एक दिन पहले मंगलवार रात वेस्टर्न सिडनी में आयोजित सामुदायिक कार्यक्रम में मोदी का भव्य स्वागत किया गया। इस कार्यक्रम में 21 हजार लोग शामिल हुए। कार्यक्रम में मोदी के साथ अल्बनीज भी थे।
 
मोदी और अल्बनीज ने द्विपक्षीय चर्चा के लिए बुधवार को सिडनी में मुलाकात भी की, जिससे दोनों देशों के बीच मित्रता और प्रगाढ़ हुई। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

सर्वे में बड़ा खुलासा, 82 फीसदी दिव्यांगों का बीमा नहीं, 42% आयुष्मान योजना से अनभिज्ञ

नीतीश कुमार ने किया वादा, भाजपा से फिर कभी नहीं तोड़ेंगे नाता

म्यांमार में मुश्किलें कम नहीं, भूकंप की त्रासदी से उबरने का संघर्ष, विद्रोहियों से भी जंग

संघ मुख्यालय पहुंचने वाले दूसरे पीएम बने मोदी, क्यों खास है यह दौरा?

म्यांमार की मदद के लिए भारत ने चलाया 'ऑपरेशन ब्रह्मा', जानिए क्या-क्या भेजा

सभी देखें

नवीनतम

उत्तर प्रदेश में घर में घुसकर मां और बेटी की हत्या

LIVE: देश के कई इलाकों में दिखा चांद, आज मनाई जाएगी ईद

Eid ul Fitr 2025 : चांद का हुआ दीदार, देशभर में आज मनाई जाएगी ईद

उज्जैन में विक्रमादित्य के नाम से स्थापित हो न्याय से जुड़ी राष्ट्रीय संस्था : मोहन यादव

पाकिस्तानी सेना के ड्रोन हमलों में 12 आतंकी ढेर

अगला लेख