सीरिया के पूर्वी घोउता शहर में जारी हमलों में 42 की मौत

Webdunia
सोमवार, 12 मार्च 2018 (13:50 IST)
दुबई। सीरिया के पूर्वी घोउता क्षेत्र में सेना की ओर से जारी हवाई हमले में कम से कम 42 लोगों की मौत हो गई है। समाचार एजेंसी अलज़जीरा ने डौमा में मौजूद कार्यकर्ता के हवाले से बताया कि सीरियाई विमान पूरे घोउता शहर में लगातार बम बरसा रहे हैं।

सीरियाई टेलीविजन ने खबर दी है कि सेना ने रविवार को मुडीयरा शहर को अपने कब्जे में ले लिया है। कार्यकर्ता एडम नूर ने कहा कि सेना की ओर से जारी हमलों में जोबार में आठ लोगों की मौत हुई है जबकि डौमा में एक ही परिवार के 16 लोग मारे गए हैं।

इसके अलावा हरसता, जमल्का, अरबिन और एडम शहर में मारे गए हैं। सेना का अभियान काफी आक्रामक हो रहा है और उसने मेसराबा शहर पर कब्जा करने के बाद अब वह आसपास के क्षेत्रों की तरफ बढ़त बनाए हुए है। दमिश्क के निकट विद्रोहियों के कब्जे वाले गढ़ में सेना की आक्रामक कार्रवाई जारी है और इसने आधे से अधिक क्षेत्र पर कब्जा कर लिया है।

इस बीच संयुक्त राष्ट्र ने कहा है कि पूर्वी घोउता शहर में करीब 400000 नागरिक फंसे हुए हैं। पूर्वी घोउता तीन भागों में बंटा हुआ है। सीरियन आब्जर्वेटरी के अनुसार सेना ने पूर्वी घोउता में 18 फरवरी को ही कार्रवाई शुरु की थी और पिछले 21 दिनों से अब तक यहां 1099 लोग मारे जा चुके हैं।  (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सभी देखें

नवीनतम

ऑस्ट्रेलिया निर्मित पहला रॉकेट उड़ान भरने के 14 सेकंड बाद ही दुर्घटनाग्रस्त

नड्डा ने याद दिलाए कांग्रेस राज के 10 साल, बताया आतंकी हमलों पर कैसा था सरकार का रिएक्शन?

क्यों आती है सुनामी? 21 साल पहले इससे गई थी 2,30,000 लोगों की जान

सुप्रीम कोर्ट ने न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा से तीखे सवाल कर कहा, आपका आचरण विश्वसनीय नहीं

भोपाल ड्रग्स व लव जिहाद केस में मछली परिवार के रसूख पर चला बुलडोजर, 100 करोड़ की सरकारी संपत्ति मुक्त

अगला लेख