सीरियाई सेना को मिली आईएस के खिलाफ बड़ी कामयाबी

Webdunia
गुरुवार, 27 जुलाई 2017 (18:18 IST)
बेरुत। सीरियाई सेना आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) के खिलाफ अभियान के तहत उसके कब्जे वाले होम्स प्रांत के एक मुख्य शहर के करीब पहुंच गई है। अमेरिका समर्थित सेना का आईएस के खिलाफ अभियान का मुख्य ध्यान रक्का में है। 
 
सेना के एक सूत्र ने गुरुवार को बताया कि आईएस के खिलाफ अभियान में सेना अल सुखना शहर की ओर तेजी से बढ़ रही है। यह शहर प्रशासनिक प्रांत डेर अल जोर से 50 किमी दूर है। सीरिया तथा इराक से खदेड़े जाने के बाद आईएस के आतंकवादियों ने डेर अल जोर प्रांत में डेरा जमा रखा है। अल सुखना पर कब्जा करने से सेना को डेर अल जोर में आईएस को खदेड़ने का रास्ता साफ हो जाएगा। सेना अल सुखना के काफी करीब पहुंच चुकी है।
        
रूसी वायुसेना तथा ईरान समर्थित मिलिशिया की मदद से सीरियाई सेना हमा तथा रक्का प्रांत में आईएस के खिलाफ अभियान में सफलता हासिल कर रही है। अमेरिका समर्थित सेना का आईएस के खिलाफ अभियान का मुख्य ध्यान रक्का में है। सीरियाई सेना इस साल मार्च में पलमायरा पर कब्जा करने के बाद धीरे-धीरे अल सुखना की ओर बढ़ रही है। (वार्ता) 

Show comments

जरूर पढ़ें

Chandrayaan-3 को लेकर ISRO का बड़ा खुलासा, क्या सच होगा आशियाने का सपना

Disha Salian Case से Maharashtra में सियासी भूचाल, अब नारायण राणे का बयान, उद्धव ठाकरे का 2 बार आया कॉल

Airlines ने लंदन हीथ्रो Airport पर फिर शुरू कीं उड़ानें, आग लगने से 18 घंटे बाधित था परिचालन

नागपुर हिंसा पर CM फडणवीस का नया बयान, दंगाइयों से होगी नुकसान की वसूली, नहीं चुकाने पर चलेगा बुलडोजर

Microsoft और Google को टक्कर देने की तैयारी में मोदी सरकार, बनाएगी Made in India वेब ब्राउजर

सभी देखें

नवीनतम

UP : मथुरा में महिला से दुष्‍कर्म, दोषी तांत्रिक को 10 साल की सजा

UP : नाबालिग छात्रा को अगवा कर किया दुष्कर्म, आरोपी शिक्षक गिरफ्तार

Farmers Protest : किसानों ने जलाए मुख्यमंत्री भगवंत मान के पुतले, शंभू और खनौरी बॉर्डर से हटाए जाने का किया विरोध

LIVE : यशवंत वर्मा पर लगे आरोपों की जांच के लिए 3 सदस्यीय समिति का गठन

Chandrayaan-3 को लेकर ISRO का बड़ा खुलासा, क्या सच होगा आशियाने का सपना

अगला लेख