Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

मतदान के दिन तालिबानी धमाकों से दहला अफगानिस्तान, 32 की मौत, 113 घायल

हमें फॉलो करें मतदान के दिन तालिबानी धमाकों से दहला अफगानिस्तान, 32 की मौत, 113 घायल
, रविवार, 29 सितम्बर 2019 (09:21 IST)
काबुल। अफगानिस्तान में राष्ट्रपति चुनाव के मतदान के दिन हुए धमाको में कम से कम 32 लोगों की जान चली गई और 113 लोग घायल हो गए। पझवोक न्यूज के अनुसार अफगानिस्तान में शनिवार को 64 विफोटक हमले में हुए जिसकी जिम्मेदारी आतंकवादी संगठन तालिबान ने ली है। इस दौरान कुल 95 लाख लोगों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।
तालिबान के प्रवक्ता जबीउल्ला मुजाहिद ने इससे पहले देशभर में 314 हमले करने का दावा किया जिनमें कम से कम 159 सैनिक और पुलिसकर्मी मारे गए तथा 93 अन्य घायल हो गए। सरकारी सूत्रों ने हालांकि इसकी पुष्टि नहीं की है।
उसने बताया कि राजधानी काबुल के अलावा कुनार, पक्तिया, परवान, मैदान वर्दक, गजनी, लगमन, पक्तिका, खोस्त, लोगर, बल्ख, कपिसा, जवजान, बामयान, नांगरहार, बदख्शां, कुन्दुज, ताखर, नूरिस्तान, हेलमंद, हेरात, कंधार, फराह, बदगीस, फरयाब, दाइकुंडी, जाबुल और निमरोज में हमले किए गए।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

युगांडा में भी भारत ने खोली पाकिस्तान की पोल, रूपा गांगुली ने दिया करारा जवाब