Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

तालिबानियों का 3 और शहरों पर कब्जा, 1.54 लाख से अधिक लोग विस्थापित

Advertiesment
हमें फॉलो करें तालिबानियों का 3 और शहरों पर कब्जा, 1.54 लाख से अधिक लोग विस्थापित
, बुधवार, 11 अगस्त 2021 (12:21 IST)
काबुल। अफगानिस्तान में तालिबानियों का खौफ निरंतर बढ़ता ही चला जा रहा है और हालात बद से बदतर होते चले जा रहे हैं। एक के बाद एक शहर पर तालिबान कब्जा जमाता जा रहा है। खबर है कि तालिबान ने 3 और शहरों पर कब्जा कर लिया है। ये 3 शहर हैं- पुल-ई-खुमरी, फैजाबाद और फराह। भयभीत नागरिक अफगानिस्तान छोड़-छोड़कर भाग रहे हैं।

 
इन 3 शहरों के बाद अब तालिबान की नज़र यहां के चौथे सबसे बड़े शहर मजार ए शरीफ पर है। अफगानिस्तान की खराब स्थिति को देखते हुए मंगलवार को भारत सरकार ने भी अपने नागरिकों को निकालने का फैसला किया है और सरकार ने विशेष विमान भेजा है। तालिबान के डर से अब तक 1.54 लाख से अधिक लोग विस्थापित हो चुके हैं। अफगानिस्तान के बदतर हालात के बीच क्रिकेटर राशिद खान ने दुनिया से मदद की अपील की है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

IAF AFCAT exam 2021 : जल्द आएंगे एडमिट कार्ड