तालिबान का बड़ा हथियार 'बच्चाबाजी'

Webdunia
गुरुवार, 16 जून 2016 (12:51 IST)
तरीनकोट। तालिबान दक्षिणी अफगानिस्तान में पुलिस पर हमला करने के लिए बाल यौन दासों का इस्तेमाल कर रहा है। इस शोषण को 'बच्चाबाजी' के नाम से जाना जाता है जिसमें लड़के सुरक्षा खेमे में घुसपैठ करते हैं। यह जानकारी कई अधिकारियों और इस तरह के हमलों में बचे लोगों ने दी है।
 
यह पुरानी प्रथा पूरे अफगानिस्तान में प्रचलित है लेकिन अब यह उरुजगान प्रांत में घुसपैठ की तरह दिखाई दे रहा है, जहां पर शक्तिशाली पुलिस कमांडरों के लिए 'बच्चा बेरीश' या बिना दाढ़ी वाले लड़के व्यापक रूप से कामुक आकर्षण के वस्तु हो गए हैं।
 
प्रांत के सुरक्षा और न्यायिक अधिकारियों ने मुताबिक तालिबान ने लगभग 2 साल तक ट्रोजान हॉर्स हमला में इसका इस्तेमाल किया। उन्होंने जनवरी में कम से कम 6 और अप्रैल में एक हमले में सैकड़ों पुलिसकर्मियों की हत्या कर दी थी।
 
उरुजगान के पुलिस प्रमुख रहे गुलाम शेख रोघ लेवनई ने बताया कि तालिबान, चौकियों में घुसने और हत्या, मादक पदार्थ और पुलिसकर्मियों को जहर देने के लिए खूबसूरत और सुंदर लड़कों को भेज रहा है। बढ़ती हिंसा के बीच अप्रैल में हुए फेरबदल में लेवनई का तबादला कर दिया गया था।
 
उन्होंने बताया कि उन्होंने पुलिस बलों के बड़ी कमजोरी 'बच्चाबाजी' को उजागर किया। 1996-2001 के अपने शासन के दौरान तालिबान ने 'बच्चाबाजी' को प्रतिबंधित कर दिया था। उन्होंने भीतरी हमले में किसी भी उम्र के लड़कों का इस्तेमाल करने से इंकार किया है।
 
तालिबान के एक प्रवक्ता ने बताया कि इस तरह के अभियानों के लिए हमने एक विशेष मुजाहिद्दीन बिग्रेड का गठन किया है जिसमें सभी व्यक्तियों की दाढ़ी होती है। (भाषा)

चीन की यह परियोजना भारत के लिए है 'वाटर बम', अरुणाचल के CM पेमा खांडू ने चेताया

nimisha priya : कैसे बचेगी भारतीय नर्स निमिषा प्रिया की जान, क्या होती है ब्लड मनी, किन हालातों में रुक सकती है फांसी

Donald Trump को Nobel Prize दिलाने के लिए उतावले क्यों हैं पाकिस्तान और इजराइल, क्या हैं नियम, कौन कर रहा है विरोध, कब-कब रहे हैं विवादित

बैकफुट पर CM रेखा गुप्ता, सरकारी आवास की मरम्मत का ठेका रद्द, जानिए कितने में हुआ था ठेका

Video : रिटायर होने के बाद क्या करेंगे गृह मंत्री अमित शाह, सहकारी कार्यकर्ताओं के सामने किया प्लान का खुलासा

JNU में रिटायरमेंट पर क्या बोले उपराष्‍ट्रपति धनखड़?

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अब तक कितने देशों से मिले सम्मान

बांग्लादेश में शेख हसीना के खिलाफ आरोप तय, दिए थे देखते ही गोली मारने के आदेश

हिन्दी विवाद के बीच क्या बोले अरुणाचल के सीएम पेमा खांडू

स्कूली छात्राओं के कपड़े उतरवाने के मामले में सीएम फडणवीस ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

अगला लेख