Afghanistan : 20 साल पुराने रंग में आया तालिबान, दाढ़ी बनवाने और म्यूजिक पर लगाया बैन, शुरू की बर्बर सजाएं

Webdunia
सोमवार, 27 सितम्बर 2021 (10:23 IST)
काबुल। अफगानिस्तान में जबरन कब्जा कर सरकार चला रहे तालिबान 20 साल पुराने रंग में आ चुका है। वह चाहे लाख बदलने के दावे करे, लेकिन उसकी सजाएं फिर शुरू कर दी हैं। क्या महिलाएं क्या बच्चे और क्या मर्द, एक-एक कर तालिबान सबके लिए नए-नए कानून बना रहा है। बर्बर सजाएं भी शुरू कर दी हैं।

ALSO READ: खौफनाक, अफगानिस्तान में तालिबान ने दिखाई क्रूरता, चौराहों पर लटकाए अपहरण के 4 आरोपियों के शव
 
इस नए कानून को जो भी मानने से इंकार कर रहा है, उसे बर्बर सजा दी जा रही है। महिलाओं को जमकर पीटा जा रहा है। महिलाओं पर सरेआम कोड़े बरसाए जा रहे हैं। तालिबानियों की ओर से महिलाओं को फांसी पर भी लटका दिया गया। इतना ही नहीं, पुरुषों और बच्चों के साथ अमानवीय व्यवहार किए जा रहे हैं। तालिबानियों की ओर से पुरुषों के लिए कई नए आदेश जारी किए गए हैं।

ALSO READ: तालिबान की क्रूर सजाएं फिर होंगी शुरू, फाउंडर मेंबर तुराबी ने किया ऐलान
 
तालिबानियों की ओर से हजारा समुदाय के लोगों पर कहर बरपाया जा रहा है। इन लोगों को पश्तून जमींदारों के इशारे पर निशाना बनाया जा रहा है। हजारा समुदाय के लोगों से तालिबानियों की ओर से जमीनें छीनी जा रही हैं। यहां तक कि उनके खेत और घरों से भी बेदखल किया जा रहा है। तालिबान उगी हुई फसलों को लूट रहे हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

चीन की यह परियोजना भारत के लिए है 'वाटर बम', अरुणाचल के CM पेमा खांडू ने चेताया

nimisha priya : कैसे बचेगी भारतीय नर्स निमिषा प्रिया की जान, क्या होती है ब्लड मनी, किन हालातों में रुक सकती है फांसी

Donald Trump को Nobel Prize दिलाने के लिए उतावले क्यों हैं पाकिस्तान और इजराइल, क्या हैं नियम, कौन कर रहा है विरोध, कब-कब रहे हैं विवादित

बैकफुट पर CM रेखा गुप्ता, सरकारी आवास की मरम्मत का ठेका रद्द, जानिए कितने में हुआ था ठेका

Video : रिटायर होने के बाद क्या करेंगे गृह मंत्री अमित शाह, सहकारी कार्यकर्ताओं के सामने किया प्लान का खुलासा

सभी देखें

नवीनतम

JNU में रिटायरमेंट पर क्या बोले उपराष्‍ट्रपति धनखड़?

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अब तक कितने देशों से मिले सम्मान

बांग्लादेश में शेख हसीना के खिलाफ आरोप तय, दिए थे देखते ही गोली मारने के आदेश

हिन्दी विवाद के बीच क्या बोले अरुणाचल के सीएम पेमा खांडू

स्कूली छात्राओं के कपड़े उतरवाने के मामले में सीएम फडणवीस ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

अगला लेख