पंजशीर में तालिबान का भीषण हमला, मसूद के लड़ाकों ने दिया करारा जवाब

Webdunia
मंगलवार, 31 अगस्त 2021 (13:55 IST)
काबुल। तालिबान के लिए सिरदर्द बने पंजशीर इलाके पर कब्जे के लिए उसने मुहिम शुरू कर दी है। अमेरिकी सेना की वापसी के तत्काल बाद तालिबान ने पंजशीर घाटी में बड़ा हमला किया है। हालांकि अहमद मसूद के लड़ाके ने हमले को नाकाम कर दिया है। 
 
नॉर्दन एलायंस के मुखिया रहे अहमद शाह मसूद के बेटे और पंजशीर में लड़ाकों की कमान संभाल रहे अहमद शाह मसूद के करीबी सूत्रों ने बताया कि तालिबान ने पंजशीर घाटी में उनकी एक चौकी पर बड़ा हमला किया है। हालांकि लड़ाकों ने तालिबान के इस हमले को विफल कर दिया है। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच अभी भी छिटपुट जंग जारी है। जानकारी के मुताबिक तालिबान का यह हमला जाबुल सिराज इलाके में हुआ है, जो परवान प्रांत का हिस्‍सा है।
 
दरअसल, पंजशीर ऐसा क्षेत्र इलाका है, जिस पर तालिबान अपना कब्जा नहीं जमा पाया है। बौखलाए तालिबान ने पंजशीर घाटी को चारों ओर से घेर रखा है और इंटरनेट को बंद कर दिया है ताकि अहमद मसूद के समर्थक दुनिया से संपर्क न कर सकें। पूर्व उपराष्‍ट्रपति अमरुल्‍ला सालेह भी यहीं डटे हुए हैं और यहीं से उन्‍होंने तालिबान के खिलाफ जंग का ऐलान कर रखा है।
 
उल्लेखनीय है कि 15 अगस्त को अफगानिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति अशरफ गनी के देश से भाग जाने के बाद, अमरुल्लाह सालेह ने देश के संविधान के अनुसार खुद को अफगानिस्तान का कार्यवाहक राष्ट्रपति घोषित कर दिया था। इसके बाद पंजशीर इलाके में चले गए और वहां पर नॉर्दन एलायंस के लड़ाकों का अहमद मसूद के साथ नेतृत्व कर रहे हैं। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Delhi Assembly Election 2025 : आयकर छूट का दांव दिल्ली चुनाव में कितना आएगा काम, बजट में बिहार को तवज्जो

बुरे फंसे बागेश्वर बाबा, धीरेन्द्र शास्त्री को शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का तगड़ा जवाब

Budget 2025 : मोदी सरकार के बजट पर क्या बोले राहुल गांधी, अखिलेश यादव और अरविंद केजरीवाल

जयराम रमेश ने बताया, कैसे पटरी से उतर गया निर्मला सीतारमण का बजट?

कभी घरों में बर्तन मांजती थीं दुलारी देवी जिनकी बनाई साड़ी पहनकर निर्मला सीतारमण ने पेश किया बजट, जानिए उनकी प्रेरक कहानी

सभी देखें

नवीनतम

मोदी 'झूठों के सरदार', तो झूठ बोलने में केजरीवाल उनके 'बाप' हैं : मल्लिकार्जुन खरगे

प्रधानमंत्री मोदी के पूर्व वर्षों के प्रयासों से जापान यात्रा बनी सफल : मोहन यादव

IND vs ENG T20 : अभिषेक का रिकॉर्ड शतक, भारत ने 4-1 से जीती श्रृंखला, इंग्लैंड को 150 रनों से हराया

राजनाथ सिंह ने बताया दिल्ली सरकार क्‍यों नहीं लेती केंद्रीय सहायता

कांगो सेना और विद्रोहियों के बीच चल रही भीषण जंग, 7 दिन में 773 लोगों की मौत, बढ़ सकती है संख्‍या

अगला लेख