अफगानिस्तान में भीषण आतंकी हमला, तालिबान के खौफ में लोगों का घर से निकलना मुश्किल

Webdunia
शुक्रवार, 10 अगस्त 2018 (12:06 IST)
गजनी। अफगानिस्तान के गजनी शहर में तालिबान आतंकवादियों ने भारी हथियारों के साथ शुक्रवार तड़के आवासीय और व्यापारिक परिसरों पर जमकर गोलाबारी की और कई ठिकानों पर कब्जा कर लिया।


आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि राजधानी काबुल और दक्षिणी अफगानिस्तान को जोड़ने वाले इस क्षेत्र में तालिबान का यह हमला हाल ही के हमलों में काफी जोरदार है। सूत्रों ने बताया कि सरकारी सेनाओं और तालिबान आतंकवादियों के बीच गुरुवार रात से ही झड़पें चल रही थीं और इसके बाद सेना ने काबुल को जोड़ने वाले राजमार्ग को बंद कर दिया।

गजनी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि तालिबानी आतंकवादी आवासीय और व्यापारिक क्षेत्रों में जोरदार गोलाबारी कर रहे हैं और एक क्षण भी ऐसा नहीं आया जब पिछले आठ घंटों में गोलाबारी रूकी हो। एक अन्य अधिकारी ने बताया कि लोगों के लिए घरों से बाहर निकलना काफी खतरनाक हो गया है और अभी तक इसमें हताहतों की संख्या के बारे में सही जानकारी नहीं मिली है।

इस बीच तालिबान के प्रवक्ता जबीउल्लाह मुजाहिद ने बताया कि शहर के अनेक हिस्सों पर उनका कब्जा है और इस हमले में काफी लोग हताहत हुए हैं। (वार्ता) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

सर्वे में बड़ा खुलासा, 82 फीसदी दिव्यांगों का बीमा नहीं, 42% आयुष्मान योजना से अनभिज्ञ

नीतीश कुमार ने किया वादा, भाजपा से फिर कभी नहीं तोड़ेंगे नाता

म्यांमार में मुश्किलें कम नहीं, भूकंप की त्रासदी से उबरने का संघर्ष, विद्रोहियों से भी जंग

संघ मुख्यालय पहुंचने वाले दूसरे पीएम बने मोदी, क्यों खास है यह दौरा?

म्यांमार की मदद के लिए भारत ने चलाया 'ऑपरेशन ब्रह्मा', जानिए क्या-क्या भेजा

सभी देखें

नवीनतम

उत्तर प्रदेश में घर में घुसकर मां और बेटी की हत्या

LIVE: देश के कई इलाकों में दिखा चांद, आज मनाई जाएगी ईद

Eid ul Fitr 2025 : चांद का हुआ दीदार, देशभर में आज मनाई जाएगी ईद

उज्जैन में विक्रमादित्य के नाम से स्थापित हो न्याय से जुड़ी राष्ट्रीय संस्था : मोहन यादव

पाकिस्तानी सेना के ड्रोन हमलों में 12 आतंकी ढेर

अगला लेख