Russia Ukraine Updates: बढ़ने लगी युद्ध की आहट! यूक्रेन की सीमा पर 1.9 लाख रूसी सैनिक तैनात

Webdunia
शुक्रवार, 18 फ़रवरी 2022 (22:30 IST)
रूस और यूक्रेन के बीच तनाव चरम पर पहुंच गया है। यूक्रेन के नियंत्रण वाले क्षेत्र डोनबास में गोलीबारी की दर्जनों घटनाएं सामने आई हैं जिसके लिए रूस के अलगाववादियों को जिम्मेदार माना जा रहा है जबकि रूस का कहना है कि ये हमले यूक्रेन की सेना (Ukraine Army) कर रही है। दोनों ही देश इन हमलों के लिए एक-दूसरे को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं जिसमें कई लोग घायल हुए हैं। इस तरह की घटनाओं को युद्ध की आहट के तौर पर भी देखा जा रहा है।

ALSO READ: यूक्रेन संकट पर भारत के रुख से रूस खुश, क्यों चिंतित है पश्चिमी देश...
 
खबरों के मुताबिक यूक्रेन सीमा पर 1.9 लाख सैनिक तैनात हैं। रूस जोर देता रहा है कि हमला करने का उसका कोई इरादा नहीं है, लेकिन उसकी मांग है कि अमेरिका और उसके सहयोगी देश, यूक्रेन तथा अन्य पूर्व सोवियत देशों को 'नाटो' से बाहर रखें, यूक्रेन में हथियार तैनात न करें और पूर्वी यूरोप से 'नाटो' बलों को वापस बुला लें। अमेरिका और उसके सहयोगी देशों ने रूस की मांगों को पूरी तरह से खारिज कर दिया है।
 
रूस करेगा परमाणु अभ्यास : रूसी सेना ने शुक्रवार को अपने सामरिक परमाणु बलों के बड़े पैमाने पर अभ्यास की घोषणा की। यह घोषणा पश्चिम की आशंका के बीच की गई है कि रूस, यूक्रेन पर हमला करने की तैयारी कर रहा है। रक्षा मंत्रालय ने कहा कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन शनिवार को होने वाले अभ्यास की व्यक्तिगत रूप से निगरानी करेंगे। अभ्यास में लंबी दूरी तक मार करने वाली मिसाइलों को भी शामिल किया जाएगा।

ALSO READ: यूक्रेन सीमा के पास 1,50,000 से ज्यादा रूसी सैनिक तैनात, यूक्रेन के कमांडर-इन-चीफ ने दिया बड़ा बयान...
 
क्रेमलिन के प्रवक्ता दमित्री पेसकोव ने कहा कि पुतिन रक्षा मंत्रालय में एक कक्ष से इस अभ्यास का निरीक्षण करेंगे। मंत्रालय ने कहा कि इस अभ्यास की योजना कुछ समय पहले बनाई गई थी ताकि रूसी सैन्य कमान और सैनिकों की तैयारी के साथ ही अपने परमाणु और पारंपरिक हथियारों की विश्वसनीयता की जांच की जा सके। इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने गुरुवार को आगाह किया था कि रूस कुछ दिनों के अंदर यूक्रेन पर हमला कर सकता है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

केन्द्रीय कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए खुशखबरी, केन्द्र सरकार ने बढ़ाया डीए

नासिक कुंभ के नाम को लेकर अखाड़ों में मतभेद, जानिए कब शुरू होगा मेला

ATM से अतिरिक्त निकासी पर शुल्क बढ़ा, जानिए कब से लागू होंगे यह charges

यूक्रेन के साथ युद्ध रोकने के लिए रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की पेशकश, NATO को दी चेतावनी

ईद पर मुंबई में विस्फोट और दंगों की चेतावनी, सुरक्षा बढ़ाई गई

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: म्यांमार में फिर भूकंप का झटका, 24 घंटे में 15वीं हिली धरती

खरगे ने साधा शुल्कों को लेकर सरकार पर निशाना, कहा कि बैंकों को 'कलेक्शन एजेंट' बना दिया

बिहार बोर्ड 10वीं का परीक्षा परिणाम घोषित, 82.11 फीसदी बच्चे पास, 123 ने किया टॉप

भूकंप प्रभावित म्यांमार का मददगार बना भारत, शुरू किया ऑपरेशन ब्रह्मा

गृहमंत्री शाह ने जताया विश्वास, BJP कम से कम 30 साल तक केंद्र में सत्ता में रहेगी

अगला लेख