Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

मुंबई हमले का सरगना जकी उर रहमान लखवी पाकिस्तान में गिरफ्तार

Advertiesment
हमें फॉलो करें Terrorist Zaki ur Rehman Lakhvi
, शनिवार, 2 जनवरी 2021 (16:36 IST)
लाहौर। मुंबई हमले का सरगना और लश्कर-ए-तैयबा का कमांडर जकी उर रहमान लखवी को पाकिस्तान में शनिवार को आतंकवादी गतिविधियों के लिए धन मुहैया कराने के आरोपों में गिरफ्तार कर लिया गया। यह जानकारी एक अधिकारी ने दी।

लखवी मुंबई हमला मामले में 2015 से ही जमानत पर था। उसे आतंकवाद निरोधक विभाग (सीटीडी) ने गिरफ्तार किया। बहरहाल, सीटीडी ने उसकी गिरफ्तारी कहां से हुई, इस बारे में नहीं बताया है।

इसने कहा, सीटीडी पंजाब द्वारा खुफिया सूचना पर आधारित एक अभियान के बाद प्रतिबंधित संगठन लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादी जकी-उर-रहमान लखवी को आतंकवादी गतिविधियों के लिए धन मुहैया कराने के आरोपों में गिरफ्तार कर लिया गया।(भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

वैज्ञानिकों ने Covid 19 के टीके की दूसरी खुराक को सुरक्षित तरीके से लगाने की रूपरेखा तय की