बांग्‍लादेश में शीर्ष आतंकवादी प्रमुख गिरफ्तार

Webdunia
शुक्रवार, 3 मार्च 2017 (23:43 IST)
ढाका। बांग्‍लादेश पुलिस ने विदेशी नागरिकों की हत्या करने के लिए प्रोत्साहित करने वाले आतंकवादी संगठन के प्रमुख को गिरफ्तार कर लिया है।
     
आतंकवाद निरोधक इकाई के प्रमुख मोनीरूल इस्लाम ने शुक्रवार को बताया कि जमात-उल-मुजाहिद्दीन बांग्‍लादेश (जेएमबी) समूह के संस्थापक शेख मोहम्मद अबुल काशेम को गुरुवार रात राजधानी ढाका के सेनपारा परबता इलाके से गिरफ्तार किया गया। 
 
काशेम कनाडाई नागरिक तमीम चौधरी और नुरूल इस्लाम मर्जन के साथ काम करता था जिस पर गत वर्ष जुलाई में ढाका कैफे हमले का मास्टरमाइंड होने का आरोप है। इस हमले में 22 लोगों की हत्या कर दी गई  थी जिसमें अधिकतर विदेशी नागरिक थे।
      
इस्लाम ने कहा, खुफिया सूत्रों से मिली सूचना के आधार पर हमारे सुरक्षाबलों ने उसे इलाके से गिरफ्तार कर लिया। वह वहां रुपए वसूलने जा रहा था। पुलिस के मुताबिक, उसने कई जिहादी किताबें लिखी हैं और वह उत्तरी बांग्‍लादेश के एक धार्मिक स्कूल का प्रमुख भी है जिसमें वह अपने समर्थकों को विचारधारा की शिक्षा देता है। इसका नाम नियो जेएमबी है। इसमें कहा जाता है विदेशियों की हत्या करने पर जन्नत का रास्ता आसान होगा।   
       
उन्होंने कहा, उसके समर्थक विदेशी नागरिकों की हत्या करते हैं। हमने उसे पूर्व की गिरफ्तारी के आधार पर पकड़ना चाहते थे लेकिन हर बार वह फरार हो जाता था। गौरतलब है कि बांग्‍लादेश पिछले चार वर्षों से इस्लामिक आतंकवादियों के हिंसा से त्रस्त रहा है। गत जुलाई में कैफे हमले का कई आरोपियों को गिरफ्तार किया गया या हत्या कर दी गई। (वार्ता)
Show comments

Reels पर तकरार, क्यों लोगों में बढ़ रहा है हर जगह वीडियो बनाने का बुखार?

क्या है 3F का संकट, ऐसा कहकर किस पर निशाना साधा विदेश मंत्री जयशंकर ने

कौन हैं स्‍वाति मालीवाल, कैसे आप पार्टी के लिए बनी मुसीबत, पिता पर लगाए थे यौन शौषण के आरोप?

रायबरेली में सोनिया गांधी की भावुक अपील, आपको अपना बेटा सौंप रही हूं

कांग्रेस, सपा सत्ता में आई तो राम मंदिर पर बुलडोजर चलाएंगी

छत्तीसगढ़ में एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्‍या, फांसी पर लटका मिला एक अन्‍य शव

Lok Sabha Elections 2024 : दिल्ली की जनसभा में क्यों भावुक हो गए PM मोदी, देश की 140 करोड़ जनता को बताया अपना वारिस

पूर्व सांसद अवतार सिंह भड़ाना ने कांग्रेस में की वापसी

कोर्ट ने क्यों खारिज की विभव कुमार की जमानत याचिका, बताया कारण

दिग्विजय ने 400 पार के नारे पर उठाए सवाल, भाजपा पर लगाया संविधान बदलने का आरोप

अगला लेख