Hanuman Chalisa

अफगानिस्तान में आईएस के 150 आतंकियों ने किया आत्मसमर्पण

Webdunia
बुधवार, 1 अगस्त 2018 (18:08 IST)
मजार-ए-शरीफ (अफगानिस्तान)। आतंकवादी संगठन तालिबान से पराजित होने और वहां से खदेड़े जाने के बाद इस्लामिक स्टेट के 150 से अधिक आतंकवादियों ने अफगानिस्तान के उत्तर-पश्चिमी जवजान प्रांत में सुरक्षा बलों के सामने आत्मसमर्पण किया। इस बात की जानकारी बुधवार को तालिबान तथा अफगानिस्तान के सरकारी अधिकारियों ने दी।
 
तालिबान के प्रवक्ता जबीउल्ला मुजाहिद ने कहा कि आईएस के आतंकवादी पूरी तरह से समाप्त हो गए और अफगानिस्तान के जवजान प्रांत में लोगों को उनके उत्पीड़न से मुक्त कर दिया गया है। तालिबान ने जवजान प्रांत में कुछ सप्ताह पहले आक्रामक अभियान चलाया था। उन्होंने कहा कि आईएस के 150 से अधिक आतंकवादी मारे गए हैं और सुरक्षा बलों के सामने 130 से अधिक आतंकवादियों को पकड़ा गया है।
 
उधर अफगानिस्तान के सरकारी अधिकारियों ने कहा कि आईएस के मजबूत गढ़ दर्जब तथा कुश तेपा में 152 आतंकवादियों ने बुधवार तड़के सुरक्षा बलों के सामने आत्मसमर्पण किया। उन्होंने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले आतंकवादियों ने आईएस के कमांडर मावलवी हबीबुर्रहमान तथा मुफ्ती नेमतुल्ला भी शामिल हैं। प्रांतीय गवर्नर के प्रवक्ता मोहम्मद रजा गफूरी ने कहा कि पड़ोसी देशों की चिंताएं और सीमाओं पर आईएस की समस्या हल हो गई हैं। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

डोनाल्ड ट्रंप बोले- मुझे भारत पसंद, प्रधानमंत्री मोदी का बहुत बड़ा फैन, अमेरिकी राजदूत को आया सरप्राइज कॉल

पश्चिम बंगाल के फालता में BJP की प्रचंड जीत, देबांग्शु पांडा ने जहांगीर खान को 1 लाख से ज्यादा वोटों से दी शिकस्‍त, शुभेंदु अधिकारी की भविष्यवाणी हुई सच

Hormuz को लेकर जल्द आ सकती है खुशखबरी, भारत में Marco Rubio का बड़ा बयान

क्या डोनाल्ड ट्रंप नहीं करेंगे ईरान पर हमला, Hormuz पर किसका कंट्रोल, तय हुआ शांति समझौता

Cockroach janta party पर सियासी घमासान, पाकिस्तान और जॉर्ज सोरोस का समर्थन, रिजिजू के आरोपों पर क्या बोले अभिजीत दिपके

सभी देखें

नवीनतम

Petrol Diesel Price : पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बयान, कब तक मिलेगी राहत

TamilNadu : मासूम की चीखों पर 'बेशर्म' मुस्कुराहट, 10 साल की बच्ची की यौन उत्पीड़न, हत्या के बाद मंत्री और पुलिस अधिकारियों के व्यवहार पर भड़के लोग

धार के भोजशाला में बनेगा सरस्वती लोक, CM डॉ. मोहन यादव का एलान, आंदोलन के शहीदों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता

जस्टिस स्वर्णकांता ने किया बहिष्कार तो माने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया ने भी की हां

किस मामले को लेकर बौखलाया चीन, भारत से कहा- बीच में मत पड़ो, यह हमारा मामला

अगला लेख