फ्रांस में आतंकी हमला, संदिग्ध गिरफ्तार

Webdunia
गुरुवार, 8 जनवरी 2015 (09:03 IST)
पेरिस। पेरिस में व्यंग्य आधारित साप्ताहिक पत्रिका शार्ली एब्दे  के  पत्रकारों पर हुए जानलेवा हमले में अपने दो भाइयों के साथ अपना नाम आने पर 18 वर्षीय एक युवक ने पुलिस के समक्ष समर्पण कर दिया है।
 
सूत्र ने बताया, 'सोशल मीडिया पर अपना नाम प्रसारित होने के बाद हमीद मुराद ने बुधवार रात 11 बजे खुद को पुलिस के हवाले कर दिया।'
 
अन्य सू़त्र ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया, 'उसे गिरफ्तार कर लिया गया है और हिरासत में ले लिया गया है।'

इससे पहले सोशल मीडिया में आई खबरों के अनुसार दो अधिकारियों ने इन संदिग्धों के नाम फ्रैंचमैन सैड कोउआची और शेरिफ कोउआची बताएं। ये दोनों भाई हैं और उम्र के तीसरे दशक के शुरुआती वर्षों में हैं। तीसरे संदिग्ध हमीद मुराद की उम्र 18 वर्ष है। एक अधिकारी ने कहा कि ये लोग यमन के आतंकी नेटवर्क से जुड़े हैं। 

मुस्लिम नेताओं ने ‘बर्बर’ हमले की निंदा : फ्रांस के मुस्लिम नेतृत्व ने एक व्यंग्यात्मक साप्ताहिक अखबार के दफ्तर में हुई गोलीबारी की सख्त निंदा करते हुए इसे बर्बर हमला करार दिया और इसे प्रेस की स्वतंत्रता एवं लोकतंत्र पर हमला बताया। 
 
फ्रेंच मुस्लिम काउंसिल ने एक बयान में कहा कि यह अत्यंत संगीन बर्बर हरकत लोकतंत्र और प्रेस की स्वतंत्रता पर भी हमला है। यह संगठन फ्रांस के मुस्लिम समुदाय का प्रतिनिधित्व करता है, जो यूरोप में सबसे बड़ा है और उनकी संख्या 35 लाख से 50 लाख के बीच है।
Show comments

जरूर पढ़ें

PM Modi Speech : जकूजी, स्टाइलिश बाथरूम और शीशमहल, लोकसभा में 1 घंटे 36 मिनट का PM मोदी का भाषण, जानिए प्रमुख बिंदु

आतिशी की बढ़ीं मुश्किलें, मानहानि मामले में BJP नेता की याचिका पर नोटिस जारी

हरियाणा के CM सैनी का दावा, अनिल विज मुझसे नाराज नहीं

दिल्ली चुनाव 2025: त्रिकोणीय मुकाबला या बहुमत का संकट? कौन बनेगा सत्ता का असली दावेदार?

इतना है भारतीय महिलाओं का गोल्ड पावर कि कई देशों का गोल्ड रिजर्व भी है इनसे पीछे, जानिए पूरी डीटेल

सभी देखें

नवीनतम

Delhi Election : पाकिस्तान के 186 हिंदू शरणार्थियों ने पहली बार किया मतदान

Rupee vs Dollar : डॉलर के मुकाबले रुपया 36 पैसे लुढ़का, 87.43 के नए निचले स्तर पर पहुंचा

चारधाम यात्रा करने वालों के लिए खुशखबरी, इस बार ऑफलाइन भी कर सकेंगे पंजीकरण

Delhi Election 2025 Voting: 60 प्रतिशत से ज्यादा मतदान, एक्जिट पोल में 27 साल बाद खिलेगा कमल, अब इंतजार 8 फरवरी का

Prayagraj Mahakumbh : 25000 आदिवासी लगाएंगे महाकुंभ में डुबकी, धर्म की रक्षा का लेंगे संकल्प