लश्कर ए झांगवी के चार आतंकवादी ढेर

Webdunia
बुधवार, 26 अगस्त 2015 (10:47 IST)
क्वेटा। सुरक्षा अधिकारियों के साथ हुई गोलीबारी में प्रतिबंधित संगठन लश्कर ए झांगवी के कमांडर सहित कम से कम चार आतंकवादी मारे गए। यह गोलीबारी बीती रात क्वेटा के गुंदई इलाके में हुई।

 
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, 'सुरक्षा अधिकारियों ने मस्तुंग जा रहे लश्कर ए झांगवी के आतंकवादियों के काफिले को रोका। इस दौरान हुई गोलीबारी में फ्रंटियर कोर का एक अधिकारी भी घायल हो गया।'

उन्होंने बताया कि लश्कर ए झांगवी के एक शीर्ष कमांडर सहित चार आतंकवादी इस गोलीबारी में मारे गए। जो कमांडर मारा गया है वह शिया मुस्लिमों और सुरक्षा अधिकारियों पर हमले की घटनाओं में लिप्त था।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों ने सुरक्षा अधिकारियों पर गोलियां चलाई। चारों आतंकवादी मौके पर ही मारे गए। घायल को क्वेटा के सीएमएच अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पिछले माह पंजाब पुलिस ने लश्कर ए झांगवी के प्रमुख मलिक इशाक, उसके दो बेटों उस्मान तथा हक नवाज एवं 11 अन्य को दक्षिणी पंजाब के मुजफ्फरनगर के समीप मार गिराया था।

इशाक, उसके बेटे और सहयोगी पुलिस की हिरासत से भागते समय मारे गए। इस दौरान हुई गोलीबारी में छह पुलिस कर्मी घायल हो गए थे।

इशाक, अमेरिकी की वैश्विक आतंकवादियों की सूची में था और उसने जिस समूह की स्थापना की थी उसने सैकड़ों नागरिकों की मौत की जिम्मेदारी ली थी। इनमें से ज्यादातर अल्पसंख्यक शिया मुस्लिम थे। (भाषा)
Show comments

जरूर पढ़ें

Gold Rate : सोना हुआ रिकॉर्ड तोड़ महंगा, कीमत 85,000 के पार, चांदी के दाम भी बढ़े

पैसा लो और स्वीडन से जाओ, प्रवासियों को दिए जाएंगे 34000 डॉलर

महाकुम्भ में अघोरी बाबा को मिली रशियन, अनोखी प्रेम कहानी को देख क्या कह रहे हैं लोग

Maha Kumbh 2025 : भगदड़ में हजारों लोग मारे गए, डेड बॉडी पानी में डाल दी, क्या महाकुंभ का सच छुपा रही है सरकार

ग्लोबल फायर इंडेक्स की लिस्ट जारी, पाकिस्तान को बड़ा झटका, जानिए कहां है भारत?

सभी देखें

नवीनतम

J&K में आतंकी हमला, पूर्व सैन्यकर्मी की मौत, पत्नी समेत 2 लोग घायल

दिल्ली में थम गया चुनाव प्रचार, 5 फरवरी को मतदान, 8 फरवरी को तय होगा कुर्सी किसकी

ट्रंप ने मैक्सिको पर आयात शुल्क वृद्धि को 1 माह रोका, कनाडा और चीन को राहत नहीं

MP : अंतिम संस्कार को लेकर भाइयों में विवाद, पिता के शव का आधा हिस्सा मांगा

छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों से मुठभेड़, 8 लाख का इनामी नक्सली ढेर