इस देश में काली गाड़ियों पर लगा बैन

Webdunia
मंगलवार, 23 जनवरी 2018 (18:36 IST)
अश्गाबत। हाल ही में तुर्कमेनिस्तान ने एक चौंकाने वाला फैसला लिया है। यहां काली दिखने वाली कारों पर प्रतिबंध लगा दिया है। यह अजीबोगरीब फैसला काले या गहरे रंग के कार मालिकों के लिए परेशानी का कारण बन गया है।
 
मीडिया रिपोर्टों की मानें तो इस देश के राष्ट्रपति को सफेद रंग की गाड़ियों से गहरा लगाव है। उनका यही लगाव अब काले रंग की कारों के मालिकों के गले की फांस बन गया है। तुर्कमेनिस्तान की राजधानी अश्गाबत में यह नियम अभी से प्रभाव में आ चुका है। अब से यहां सिर्फ सफेद या सिल्वर कलर की कार ही नजर आएंगी। 
 
दरअसल, देश के राष्ट्रपति का मानना है कि सफेद रंग भाग्यशाली होता है। इसलिए अब यहां डार्क कलर की हर गाड़ी को रोका जा रहा है। ऐसी गाड़ी पकड़ते ही पुलिस उसे सीधा जब्त कर रही है। ऐसे में लोगों को मजबूरन अपनी कार को दूसरे रंग से पेंट करानी पड़ रही हैं। 
 
गौरतलब है कि यहां कार को पेन्ट कराने का खर्च करीब 1 लाख 28 हजार है, जबकि देश में लोगों की औसत तनख्वाह ही करीब 21 हजार रुपए है। ऐसे में कार मालिकों को पैसों की दिक्कतों से गुजरना पड़ रहा है।
 
उल्लेखनीय है कि अश्गाबत को सिटी को ऑफ व्हाइट मार्बल के नाम से भी जाना जाता है। इसके नाम पर व्हाइट मार्बल से बनी ऊंची से ऊंची बिल्डिंग होने का भी रिकॉर्ड है। यहां के राष्ट्रपति का नाम गुरबांगुली बर्देमुखाम्मेदोव है जिन्हें सफेद रंग का दीवाना बताया जाता है। उनकी अपनी कार भी सफेद रंग की लिमोजिन है।  

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

कर्नाटक में मुस्लिम कॉन्ट्रैक्टर्स को सरकारी टेंडर्स में 4% रिजर्वेशन, क्या बोली BJP

अर्थव्यवस्था को लेकर कांग्रेस ने PM मोदी पर साधा निशाना, कहा- इन चिंताओं को आखिर कब सुनेंगे प्रधानमंत्री

राहुल गांधी बार-बार क्यों जाते हैं वियतनाम? भाजपा ने उठाए सवाल

America में PHD कर रही छात्रा लौटी भारत, हमास का किया था समर्थन, वीजा हुआ था रद्द

पोल खुलने से तिलमिलाए अंतरिम सरकार के मुखिया मोहम्मद यूनुस, बांग्लादेश के राजदूत ने भारत को लेकर कह दी बड़ी बात

सभी देखें

नवीनतम

अमेरिका में जबरदस्त तूफान, 17 लोगों की मौत, कई घायल

मायावती ने की जाति जनगणना की वकालत, उत्तरप्रदेश सरकार को दी यह नसीहत

जमीन कब्जामुक्त कराएं, दबंगों को सबक सिखाएं : योगी आदित्यनाथ

दक्षिण भारत में हिन्दी भाषा को लेकर चल रहे विवाद में पवन कल्याण की इंट्री, क्या बोले AP के डिप्टी CM

म्यांमार में हवाई हमले, 27 लोगों की मौत, 30 अन्य घायल

अगला लेख