पूर्व पीएम इमरान खान की गिरफ्तारी से पाकिस्‍तान में हड़कंप, जानिए क्रिकेटर से नेता बने इमरान खान के बारे में 10 बातें

Webdunia
मंगलवार, 9 मई 2023 (15:15 IST)
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को मंगलवार को पाकिस्तानी रेंजर्स ने गिरफ्तार कर लिया। इमरान की गिरफ्तारी की खबर से उनके समर्थकों में हड़कंप मच गया। मीडिया खबरों के अनुसार, इमरान को पाक रेंजर्स ने इस्लामाबाद हाईकोर्ट के बाहर से गिरफ्तार किया। अदालत के बाहर सुरक्षा व्यवस्था सख्‍त कर दी गई है। इमरान की गिरफ्तार से इस्लामाबाद में तनाव के हालात नजर आ रहे हैं। जानिए इमरान खान के बारे में 10 बातें-

1. इमरान खान राजनीति के अखाड़े में आने से पहले जाने-माने क्रिकेटर थे। इमरान ने अपने बूते पर ही पाकिस्तान क्रिकेट टीम को 1992 के विश्व कप में विजेता बनाया था। यह विश्व कप ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में खेला गया था। इमरान खान 72 रनों की पारी खेलकर 'मैन ऑफ द मैच' चुने गए थे। यह मैच इमरान खान का आखिरी मैच था। इमरान ने संन्यास से वापसी करने के बाद 40 साल की उम्र में पाकिस्तान को विश्व चैंपियन बनवाया था।

2. इमरान खान का पूरा नाम इमरान खान नियाजी है। उनका जन्म 5 अक्टूबर 1952 को लाहौर में एक संपन्न पख्तून परिवार हुआ था। उनके पिता इकरमुल्लाह खान नियाजी पेशे से सिविल इंजीनियर थे। उनकी माता का नाम शौकत खान था।

3. इमरान खान की स्कूली शिक्षा अंग्रेजी माध्यम के एचिसन कॉलेज में हुई। इसके बाद वे उच्च शिक्षा के लिए रॉयल ग्रामर स्कूल इंग्लैंड चले गए।

4. इमरान खान ने 1972 में उन्होंने ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से पॉलिटिक्स और इकॉनॉमिक्स में डिग्री हासिल की।
5. क्रिकेटिंग फैमिली से आने से इमरान ने भी बहुत कम उम्र में इंग्लैंड में क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया था।
6. इमरान ने 3 जून 1971 को इंग्लैंड के खिलाफ हुए बर्मिंघम टेस्ट से अपने करियर की शुरुआत की। इसके तीन साल बाद 1974 में उन्हें प्रूडेंशियल कप के लिए पाकिस्तान की टीम में चुना गया।
7. इमरान खान ने जब क्रिकेट में एंट्री की थी, तब उनकी छवि एक प्लेब्वॉय की तरह थी। उनकी गर्लफ्रेंडों की लिस्ट में क्रिस्टिएन बैकर, सुसान्नाह कॉन्सटेनटाइन, एमा सर्जेंट और सीता व्हाइट जैसी सुंदरियां शामिल रहीं।
8. इमरान खान की मां शौकत खान की कैंसर के कारण मौत भी हुई। इमरान ने अपनी मां की याद में उन्होंने 'शौकत खान मेमोरियल ट्रस्ट' की स्थापना की। उन्होंने दुनियाभर से पैसा इकट्ठा कर अपनी मां की याद में लाहौर में विश्व स्तरीय 'शौकत खानम कैंसर मेमोरियल अस्पताल' बनवाया। अस्पताल का खर्च चलाने के लिए क्रिकेट के मैदान पर मिला तकरीबन हर मोमेंटो उन्होंने नीलाम कर दिया। अस्पताल के लिए उन्होंने अपनी पसंदीदा कार भी नीलाम कर दी थी।
9. इमरान खान समाजसेवा करते रहे और साल 1996 में पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीई) का गठन करने राजनीति में प्रवेश किया। इमरान की पार्टी ने 2013 में भी चुनाव में हिस्सा लिया लेकिन उसने बुरी तरह शिकस्त खाई।
10. इमरान खान ने तीन शादियां कीं। उन्होंने 1995 में पहली शादी जेमिमा गोल्डस्मिथ से की थी, जो एक ब्रिटिश अरबपति की बेटी हैं। जेमिमा से इमरान के दो बेटे हैं सुलेमान इसा और कासिम हैं। इमरान ने 2004 में जेमिमा को तलाक दे दिया। इसके बाद उन्‍होंने टीवी पत्रकार रेहम खान के साथ दूसरी शादी की, जो सिर्फ 10 महीने चली। फरवरी 2018 में इमरान खान ने 65 साल की उम्र में 40 साल की बुशरा मनेका से तीसरी शादी रचाई। पांच बच्चों की मां बुशरा मानेका एक आध्यात्मिक गुरु हैं।
10. दूसरी पत्नी रेहम खान ने अपनी आत्मकथा 'रेहम' में इमरान खान पर गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी किताब में लिखा कि इमरान के 5 नाजायज बच्चे हैं, जिनमें कुछ भारतीय हैं। सबसे बड़ा बच्चा 34 साल का है। रेहम ने यह भी खुलासा किया था कि इमरान कई तरह की ड्रग्स का सेवन भी करते हैं।
Edited by Navin rangiyal 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

हाथरस हादसे पर घिरे 'साकार हरि' की पूरी कहानी, क्या कहती हैं पैतृक गांव की महिलाएं

NEET मुद्दे पर शिक्षा मंत्री ने विपक्ष पर साधा निशाना, बोले- झूठ फैला रहे कांग्रेस और INDIA गठबंधन

Share Market दुरुपयोग पर लगेगी लगाम, SEBI ने शेयर ब्रोकरों को दिए ये निर्देश

CMF Phone 1 क्यों हो रहा है वायरल, क्या सबसे अलग होगा स्मार्टफोन का डिजाइन

प्रवचनकारों, कथावाचकों और बाबाओं पर क्या कहते हैं हिंदू शास्त्र?

सभी देखें

नवीनतम

CBI ने भारतीय न्याय संहिता के तहत दर्ज की पहली FIR, जानिए क्‍या है मामला...

Hathras Stampede : क्या मैनपुरी में है भोले बाबा, वकील एमपी सिंह बोले- डरे या फरार नहीं हुए हैं

Bhojshala Survey : ASI 15 जुलाई तक पेश करे सर्वे रिपोर्ट, मप्र हाईकोर्ट ने दिया आदेश

Hathras stampede case : 100 करोड़ संपत्ति के स्वामी नारायण साकार हरि उर्फ भोले बाबा, जानिए UP में स्थित 24 आश्रमों की सचाई

इंदौर के ACP को 'डिजिटल अरेस्ट करने की कोशिश, CBI अधिकारी बताकर दी धमकी

अगला लेख
More