ब्रिटेन में पूर्व जासूस पर हमले में रूस का हाथ: थेरेसा मे

Webdunia
मंगलवार, 13 मार्च 2018 (07:55 IST)
लंदन। ब्रिटेन ने कहा है कि पूर्व जासूस सर्गेई स्क्रिपल और उनकी बेटी को जहर देने के मामले में रूस का हाथ है। ब्रिटेन की प्रधानमंत्री थेरेसा मे ने सांसदों से कहा कि जिस प्रकार का नर्व एजेंट हमले में इस्तेमाल किया गया था वह सैन्य-ग्रेड का और रूस द्वारा निर्मित था। उन्होंने कहा कि इस हमले के लिए रूस के ज़िम्मेदार होने की बहुत अधिक संभावना है।
 
प्रधानमंत्री ने कहा है कि एक-दो दिन में यदि इस पर उनकी तरफ से कोई ठोस जवाब नहीं मिलता है तो ब्रिटेन इसको रूस द्वारा शक्ति के ग़ैर-क़ानूनी प्रयोग के तौर पर मानेगा। स्क्रिपल और उनकी बेटी सेलिस्बरी सिटी सेंटर में एक बेंच पर बेहोशी की हालत में मिले थे। गौरतलब है कि रूस की सैन्य अदालत ने 2006 में राजद्रोह के मामले में सर्गेई स्क्रिपल को दोषी ठहराया था।
 
मे ने कहा कि या तो यह रूसी राष्ट्र द्वारा हमारे देश पर सीधा हमला है या फिर रूसी सरकार नर्व एजेंट पर नियंत्रण खो चुकी है और उसने उसे दूसरे लोगों के हाथों में जाने की अनुमति दी है।
 
इस बीच ब्रिटेन की विदेश कार्यालय ने भी रूसी राजदूत से इस मामले पर उन्हें अपना पक्ष रखने को कहा है। विदेश सचिव बोरिस जॉनसन ने रूस के राजदूत को नोविचोक कार्यक्रम की पूरी जानकारी रासायनिक शस्त्र निषेध संगठन को देने को कही है। (वार्ता) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

प्रियंका गांधी का PM मोदी पर पलटवार- मेरी मां का मंगलसूत्र देश के लिए कुर्बान

Ballistic Missile : बिना GPS पाक-चीन में मचा सकती है तबाही, भारत ने एक और बैलिस्टिक मिसाइल का किया सफल प्रक्षेपण

मेरठ में गरजीं मायावती, बोलीं मुस्लिमों का हिन्दुत्व की आड़ में हो रहा है शोषण

BJP से निष्कासन के बाद पार्टी और येदियुरप्पा को लेकर क्या बोले पूर्व उपमुख्यमंत्री ईश्वरप्पा?

गिरिराज फिर बोले, पाकिस्तान समर्थक देशद्रोहियों से नहीं मांगूंगा वोट

Weather Updates: पूर्वी राज्यों से दक्षिण भारत तक हीटवेव जारी, IMD ने जारी किया अलर्ट

यूपी के कन्नौज से चुनाव लड़ सकते हैं अखिलेश यादव, कटेगा लालू के दामाद का टिकट

जोधपुर में मोदी के मंत्री शेखावत को कड़ी चुनौती पेश कर रहे हैं करण सिंह उचियारड़ा

भारतः ईमानदार चुनावों के लिए क्या कर रही हैं टेक कंपनियां?

Live : दूसरे चरण के लिए चुनाव प्रचार आज समाप्त होगा, 13 राज्यों की 88 सीटों पर 26 अप्रैल को मतदान

अगला लेख