चीन में शादी के लिए लड़कियों का 'अकाल'

Webdunia
मंगलवार, 27 फ़रवरी 2018 (13:49 IST)
नई दिल्ली। चीन में शादी योग्य कुंआरे लड़कों के लिए लड़कियों की भारी कमी है। इस कारण से देश में शादी के लिए दूसरे एशियाई देशों से अपहरण कर लड़कियां लाई जा रही हैं। एक अनुमान है कि साल 2020 तक चीन में चार करोड़ ऐसे लोग होंगे जिन्हें अपने देश में विवाह करने के लिए लड़कियां नहीं मिलेंगी।
 
चाइनीज एकेडमी ऑफ सोशल साइंसेज का अनुमान है कि 2020 तक चीन में चार करोड़ ऐसे लोग होंगे जिन्हें अपने देश में विवाह करने के लिए लड़कियां नहीं मिलेंगी। वहां लिंग अनुपात में भारी असमानता है और उसमें विसंगतियों के दुष्परिणाम अब दिखने लगे हैं। विवाह योग्य लड़कियों के अभाव में जो परिस्थितियां पैदा हुई हैं, उनका भरपूर लाभ चीन के कुछ दलाल उठा रहे हैं, जिन्हें 'मानव तस्कर' कहते हैं। 
 
पूर्वी और दक्षिण-पूर्व एशिया में लड़के और लड़कियों का एक-दूसरे से मिलना आम बात है। ये लोग अक्सर दोस्त बनकर पब में जाते हैं। अनेक ऐसे मामले प्रकाश में आए हैं जब चीन के निकटवर्ती देशों से युवतियों को नशीली दवा देकर उनका अपहरण कर चीन के सीमांत प्रदेशों में लाया गया है। जब इन लड़कियों को होश आता है तब उन्हें बताया जाता है कि वे तो अपने देश से बाहर निकल गई हैं और अब चीन में आ गई हैं। 
 
तब उनके सामने एक ही रास्ता बचता है कि वे चीन में किसी व्यक्ति से विवाह कर अपना घर बसा लें। बहुत सी लड़कियां महीनों तक इसका विरोध करती हैं और छटपटाहट में घरों में कैद रहती हैं। चीन में ऐसी सबसे ज्यादा लड़कियां वियतनाम से लाई जाती हैं। अन्य निकटवर्ती देशों जैसे लाओस, कंबोडिया, म्यांमार, मंगोलिया और उत्तरी कोरिया तक से मानव तस्कर लड़कियों को बहला फुसलाकर या नशीले पदार्थ पिलाकर चीन के सीमांत प्रदेशों में लाते हैं और उन्हें चीन में शादी करने के लिए मजबूर करते हैं।
 
चीन की सरकार, पुलिस का सहयोग
 
मानवाधिकार और दूसरी संस्थाओं ने कई बार चीन की सरकार से कहा है कि वह इस तरह विवाह योग्य लड़कियों का पड़ोसी देशों से अपहरण नहीं कराए, परंतु बार-बार चीन की सरकार झूठ बोल जाती है और कहती है कि उसने अपने देश में इस कारोबार को पूरी तरह समाप्त कर दिया है। जबकि सच कुछ और ही है। अन्य एशियाई देशों की तरह चीन में भी पुलिस बहुत भ्रष्ट है और इस तरह लड़कियों के अपहरण में चीन की पुलिस का भी पूरा सहयोग रहता है। 

सम्बंधित जानकारी

केन्द्रीय कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए खुशखबरी, केन्द्र सरकार ने बढ़ाया डीए

नासिक कुंभ के नाम को लेकर अखाड़ों में मतभेद, जानिए कब शुरू होगा मेला

ATM से अतिरिक्त निकासी पर शुल्क बढ़ा, जानिए कब से लागू होंगे यह charges

यूक्रेन के साथ युद्ध रोकने के लिए रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की पेशकश, NATO को दी चेतावनी

ईद पर मुंबई में विस्फोट और दंगों की चेतावनी, सुरक्षा बढ़ाई गई

मस्क ने X को अपनी ही कंपनी XAI को 33 अरब डॉलर में बेचा, जानिए क्यों

ट्रम्प का टैरिफ धमाका: कार बाजार पर संकट, चीन की चेतावनी

ISRO ने उपग्रहों के लिए स्टेशनरी प्लाज्मा थ्रस्टर का 1 हजार घंटे का जीवनकाल परीक्षण सफलतापूर्वक किया पूरा

24 घंटे, 15 झटके, 10 हजार मौतों की आशंका, ये है 200 साल में आए 7.7 तीव्रता वाले भूकंप से तबाही की पूरी कहानी

LIVE: म्यांमार में फिर भूकंप का झटका, 24 घंटे में 15वीं बार हिली धरती

अगला लेख