फ्रांस में हथियार भरे ट्रक से आतंकी हमला, 84 की मौत (वीडियो)

Webdunia
शुक्रवार, 15 जुलाई 2016 (07:35 IST)
पेरिस। फ्रांस में नीस स्थित एक रिसॉर्ट में बासटील दिवस पर आतिशबाजी का प्रदर्शन देख रहे लोगों की भीड़ पर एक बड़े ट्रक के हमले में कम से कम 84 लोगों की मौत हो गई। फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांसुआ ओलांद ने नीस शहर पर हुए हमले को आतंकवादी हमला करार देते हुए देश में लगे आपातकाल को तीन माह तक बढ़ा दिया है। 
 
स्थानीय मीडिया ने अधिकारियों के हवाले से यह जानकारी दी। पुलिस ने घटना के बाद ट्रक चालक को गोली मार दी। उप प्रधान सेबेस्टियन हम्बर्ट ने बताया कि ट्रक चालक भीड़ में करीब 100 मीटर तक ट्रक चलाता रहा। अन्य अधिकारियों ने घायलों की संख्या 100 से अधिक बताई है।
 
हम्बर्ट ने कहा कि घटना के बाद शहर के आसपास रहने वाले लोगों को घरों में रहने की सलाह दी गई है। उन्होंने इसे पूरी तरह आपराधिक हमला करार दिया। ट्रक चालक की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है।
 
स्थानीय प्रशासन प्रमुख क्रिस्टियन एस्ट्रोसी ने बीएफएम टीवी से कहा कि हमलावर ने भीड़ा पर गोलियां बरसाईं। उन्होंने कहा कि ट्रक में हथियार और ग्रेनेड बरामद किए गए।
 
इस घटना से  करीब आठ महीने पहले गत नवंबर में इस्लामिक स्टेट ने पेरिस में हमला किया था जिसमें 130 लोगों की मौत हुई थी।  
 
ओबामा ने फ्रांस हमले की निंदा की : अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने फ्रांस के नाइस शहर में हुए ट्रक हमले की कड़े शब्दों में निंदा की है। उन्होंने एक बयान जारी कर कहा कि अमेरिकी लोगों की ओर से, मैं नाइस में हुए घातक हमले की कड़े शब्दों में निंदा करता हूं जो आतंकवादी हमले की तरह प्रतीत होता है। उन्होंने हमले में मारे गए निर्दोष लोगों के प्रति शोक व्यक्त किया तथा हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने का भी आश्वासन दिया।

फ्रांस के साथ खड़ा है यूरोपीय संघ : फ्रांस के नीस शहर में हुए ट्रक हमले के बाद यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष डोनाल्ड टस्क ने कहा कि यूरोप फ्रांस के लोगों के साथ हिंसा और घृणा के खिलाफ लड़ाई में एकजुट होकर खड़ा है। फ्रांस के नीस शहर में हुए इस ट्रक हमले में कम से कम 80 लोग मारे गए। टस्क ने कहा कि फ्रांसीसी सरकार के साथ यूरोप हमेशा खड़ा है।
 
बेल्जियम के विदेश मंत्री डिडिएर रेन्डर्स ने इस हमले को 'बर्बर' कहा और मारे गए लोगों के प्रति शोक व्यक्त किया। दोनों नेता मंगोलियाई राजधानी उलानबातर में एक क्षेत्रीय शिखर सम्मेलन के मौके पर बोल रहे थे।
(वार्ता) 
Show comments

जरूर पढ़ें

Raja Raghuvanshi murder : क्या राज की दादी को पता थे सोनम के राज, सदमे में हुई मौत, पोते को बताया था निर्दोष

जनगणना कैसे की जाती है और क्या है census का महत्व? संपूर्ण जानकारी

New FASTag Annual Pass Details : 3000 रुपए का नया FASTag, 200 ट्रिप, 7,000 की होगी बचत, 15 अगस्त से शुरुआत, नितिन गडकरी ने दी जानकारी

भारत के किस राज्य में कितनी है मुसलमानों की हिस्सेदारी, जानिए सबसे ज्यादा और सबसे कम मुस्लिम आबादी वाले राज्य

SIM Card के लिए सरकार ने बनाए नए Rules, KYC में पड़ेगी इन दस्तावेजों की जरूरत

सभी देखें

नवीनतम

Ahmedabad Plane Crash : भाई की अंतिम यात्रा में शामिल हुए विश्वास कुमार, विमान हादसे के दौरान बगल में बैठा था

झारखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 56 IAS अधिकारियों का किया तबादला

जम्मू कश्मीर को राज्य का दर्जा कोई रियायत नहीं बल्कि संवैधानिक अधिकार : फारूक अब्दुल्ला

iran israel conflict : क्या ईरान-इजराइल युद्ध में होगी अमेरिका की डायरेक्ट एंट्री, डोनाल्ड ट्रंप रुकेंगे नहीं, खामेनेई झुकेंगे नहीं

Ahmedabad Plane Crash : डीएनए जांच से 208 मृतकों की हुई पहचान, परिजनों को सौंपे 170 शव

अगला लेख