ट्रंप ने राज शाह को दी यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

Webdunia
बुधवार, 13 सितम्बर 2017 (09:48 IST)
वाशिंगटन। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारतीय मूल के अमेरिकी नागरिक राज शाह को अपनी संचार टीम में महत्वपूर्ण पद पर नियुक्त किया है।
 
व्हाइट हाउस के अधिकारियों ने यह भी बताया कि ट्रंप ने अपने विश्वासपात्र होप हिक्स को संचार निदेशक नियुक्त किया है। हिक्स इससे पहले राष्ट्रपति के सहायक और अंतरिम संचार निदेशक के तौर पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं।
 
व्हाइट हाउस ने एक बयान में कहा, 'राज शाह राष्ट्रपति के उप सहायक और मुख्य उप प्रेस सचिव के रूप में अपनी सेवाएं देंगे।' शाह इससे पहले राष्ट्रपति के उप सहायक और उप संचार निदेशक के रूप में अपनी सेवा दे चुके हैं।
 
फॉक्स न्यूज और द वाशिंगटन टाइम्स से संबद्ध मर्सेड्स श्लैप राष्ट्रपति के सहायक और रणनीतिक संचार के लिए वरिष्ठ सलाहकार नियुक्त किए गए हैं।
 
32 वर्षीय शाह ट्रंप के उन चुनिंदा सहायकों में से एक हैं जो 20 जनवरी को ट्रंप के 45वें राष्ट्रपति के तौर पर शपथ लेने के बाद कुछ घंटों में ही व्हाइट हाउस पहुंच गए थे।
 
शाह का जन्म कनेक्टिकट में हुआ है। उनके माता-पिता साल 1980 के दशक में अमेरिका आ गए थे। ये लोग गुजरात से ताल्लुक रखते हैं। शाह के पिता पेशे से इंजीनियर हैं और बहुत ही कम उम्र में गुजरात से मुंबई चले गए थे। उनकी मां कच्छ के भुजपुर की रहने वाली हैं। शाह व्हाइट हाउस आने से पहले रिपब्लिकन नेशनल कमेटी में विपक्ष अनुसंधान निदेशक थे। (भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

कांवड़ यात्रा को बदनाम करने की कोशिश, CM योगी ने उपद्रवियों को दी चेतावनी

समुद्र में आग का गोला बना जहाज, 300 से ज्यादा यात्री थे सवार, रोंगटे खड़े कर देगा VIDEO

महंगा पड़ा कोल्डप्ले कॉन्सर्ट में HR मैनेजर को गले लगाना, एस्ट्रोनॉमर के CEO का इस्तीफा

संसद के मानसून सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक, बिहार में SIR पर विपक्ष ने उठाए सवाल

24 कंपनियों ने जुटाए 45,000 करोड़, IPO बाजार के लिए कैसे रहे 2025 के पहले 6 माह?

सभी देखें

नवीनतम

क्या है इनकम टैक्स रिटर्न भरने की Last Date, क्या आगे बढ़ेगी तारीख

LIVE: उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का इस्तीफा मंजूर

बुजुर्ग से 7.88 करोड़ रुपए की साइबर ठगी, इस तरह लालच में फंसी मुंबई की महिला

जगदीप धनखड़ के इस्तीफा, कौन बनेगा अगला उपराष्‍ट्रपति?

जस्टिस वर्मा इस्तीफा देंगे या संसद हटाएगी? जानिए कैसे लाया जाता है महाभियोग प्रस्ताव

अगला लेख