उत्तर कोरिया पर कसा शिकंजा, अमेरिका ने आतंकी सूची में डाला

Webdunia
मंगलवार, 21 नवंबर 2017 (08:57 IST)
वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर से उत्तर कोरिया को आतंकवाद का प्रायोजक बताया और उस पर और अधिक प्रतिबंध लगाने की बात कही। उन्होंने कहा कि वित्त विभाग उत्तर कोरिया पर और अधिक प्रतिबंध की घोषणा करेगा। राष्ट्रपति ने यह फैसला पांच देशों के 12 दिवसीय एशिया दौरे से लौटने के बाद लिया है।
 
ट्रंप ने कहा कि दुनिया को परमाणु तबाही की धमकी देने के अलावा उ कोरिया ने बार बार अंतरराष्ट्रीय आतंकवाद का समर्थन किया है जिसमें विदेशी धरती पर हत्याएं भी शामिल है। प्रायोजक शब्द उस पर और अधिक प्रतिबंध लगाएगा और उसे अलग थलग करने में हमारे अभियान का समर्थन करेगा। उन्होंने साथ ही कहा कि ये काफी समय पहले कर दिया जाना चाहिए था।
 
उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की ओर से लगाए गए प्रतिबंधों को अनदेखा करते हुए परमाणु और मिसाइल कार्यक्रम जारी रखा हुआ है। 
 
ट्रंप की इस घोषणा के बाद अब उत्तर कोरिया उन देशों की सूची में शामिल हो गया है जिन्हें लगातार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आतंकवाद को समर्थन देने वाला देश माना जाता है। अमेरिका ने इससे पहले ईरान, सूडान और सीरिया को भी इस सूची में शामिल कर रखा था।
 
इसी साल सितंबर में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने उत्तर कोरिया पर नए प्रतिबंध लगाए थे। प्रतिबंध का मसौदा अमेरिका ने तैयार किया था जिसे चीन और रूस समेत सभी 15 सदस्यों ने मंजूरी दी थी। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि उत्तर कोरिया की सरकार को विधिसम्मत तरीके से काम करना चाहिए और अपने परमाणु कार्यक्रम पर रोक लगानी चाहिए।
 
इससे पहले दक्षिण कोरिया ने सोमवार को कहा था कि इस साल के अंत तक उत्तर कोरिया अमेरिका तक मार करने वाले अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल को विकसित कर सकता है। द कोरिया ने कहा कि वह इस मामले में जारी तमाम गतिविधियों पर नजर रखे हुए है। (वार्ता) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सभी देखें

नवीनतम

बिहार चुनाव में इस बार कौन करेगा खेला? हर सीट पर कम होंगे औसत 25000 मतदाता

दिल्ली में भारी बारिश से सड़कों पर जाम, लोग परेशान

LIVE: लोकसभा में अमित शाह बोले, ऑपरेशन महादेव में पहलगाम हमले में शामिल तीनों आतंकी ढेर

Weather Update : इन राज्यों में मानसून मेहरबान, उफान पर नदियां, सड़कें बनीं तालाब

झारखंड के देवघर में दर्दनाक हादसा, 18 कांवड़ियों की मौत

अगला लेख