पोर्न स्टार के साथ संबंधों पर ट्रंप ने तोड़ी चुप्पी, कहा...

Webdunia
शुक्रवार, 6 अप्रैल 2018 (10:12 IST)
वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक पोर्न स्टार के साथ संबंध होने के आरोपों पर दो महीने बाद चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि उन्होंने अभिनेत्री को 130,000 डॉलर नहीं दिए थे।
 
ट्रंप से यह पूछा गया कि क्या वह 2016 के चुनाव से पहले उनके वकील द्वारा किए गए भुगतान के बारे में जानते हैं, तो इस पर उन्होंने 'ना' में जवाब दिया।
 
अभिनेत्री स्टेफनी क्लिफोर्ड ने दावा किया कि एक दशक से भी अधिक समय पहले ट्रंप के साथ संबंधों को छिपाने के लिए उसे धनराशि दी गई थी। लंबे समय से ट्रंप के वकील रहे माइकल कोहेन ने भुगतान करने की बात स्वीकार की थी लेकिन उन्होंने यह नहीं बताया था कि भुगतान किस लिए किया गया। उन्होंने क्लिफोर्ड पर खुलासा ना करने वाले एक समझौते का उल्लंघन करने का आरोप लगाया।
 
ट्रंप ने कहा कि वह नहीं जानते कि कोहेन ने भुगतान क्यों किया। उन्होंने कहा कि आपको माइकल कोहेन से पूछना चाहिए। माइकल मेरे वकील हैं। आपको माइकल से पूछना होगा।' यह पूछने पर कि क्या वह जानते हैं कि धनराशि कहां से आई, इस पर ट्रंप ने कहा, 'नहीं, मैं नहीं जानता।' 
 
बहरहाल, अभिनेत्री के वकील ने तुरंत इस दावे को खारिज कर दिया। (भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

चीन की यह परियोजना भारत के लिए है 'वाटर बम', अरुणाचल के CM पेमा खांडू ने चेताया

nimisha priya : कैसे बचेगी भारतीय नर्स निमिषा प्रिया की जान, क्या होती है ब्लड मनी, किन हालातों में रुक सकती है फांसी

Donald Trump को Nobel Prize दिलाने के लिए उतावले क्यों हैं पाकिस्तान और इजराइल, क्या हैं नियम, कौन कर रहा है विरोध, कब-कब रहे हैं विवादित

बैकफुट पर CM रेखा गुप्ता, सरकारी आवास की मरम्मत का ठेका रद्द, जानिए कितने में हुआ था ठेका

Video : रिटायर होने के बाद क्या करेंगे गृह मंत्री अमित शाह, सहकारी कार्यकर्ताओं के सामने किया प्लान का खुलासा

JNU में रिटायरमेंट पर क्या बोले उपराष्‍ट्रपति धनखड़?

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अब तक कितने देशों से मिले सम्मान

बांग्लादेश में शेख हसीना के खिलाफ आरोप तय, दिए थे देखते ही गोली मारने के आदेश

हिन्दी विवाद के बीच क्या बोले अरुणाचल के सीएम पेमा खांडू

स्कूली छात्राओं के कपड़े उतरवाने के मामले में सीएम फडणवीस ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

अगला लेख