Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

ट्रंप का भारतीय महिलाओं को बड़ा झटका, अमेरिका रद्द करेगा H-4 वीजा

हमें फॉलो करें ट्रंप का भारतीय महिलाओं को बड़ा झटका, अमेरिका रद्द करेगा H-4 वीजा
, रविवार, 23 सितम्बर 2018 (11:08 IST)
वाशिंगटन। ट्रंप सरकार जल्द ही एच-4 वीजाधारकों के वर्क परमिट पर रोक लगा सकती है। खबरों के मुताबिक एच-4 वीजाधारकों के वर्क परमिट अगले तीन महीनों में रद्द हो सकते हैं। इस फैसले का सबसे ज्यादा असर भारतीय महिलाओं पर पड़ेगा।
 
ट्रंप प्रशासन ने कहा है कि वह जल्द ही अमेरिका में H-4 वीजा वाले सिस्टम को रद्द कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि इससे अमेरिकी लोगों को नुकसान उठाना पड़ रहा है, क्योंकि सारी नौकरियां दूसरे देश वाले ले जाते हैं। उन्होंने कहा कि H-4 वीजावाले लोगों को कंपनियां नौकरी दे रही हैं, जबकि यहां के लोगों को घाटा हो रहा है। 
प्रशासन ने शनिवार को वहां के एक फेडरल कोर्ट में कहा कि अगले तीन महीने में वह इस मामले में निर्णय लेंगे। उल्लेखनीय है कि H-4 वीजा H-1B वीजा लेकर आए विदेशियों की पत्नी और 21 साल से कम उम्र के बच्चों को दिया जाता है।
 
ओबामा सरकार ने बनाया था नियम : मंत्रालय ने अदालत से अनुरोध किया कि तब तक वह ‘सेव जॉब्स यूएस’ की ओर से दाखिल वाद पर अपने आदेश को स्थगित कर दे। ‘सेव जॉब्स यूएस’ अमेरिकी कर्मचारियों का संगठन है जिसका दावा है कि सरकार की इस प्रकार की नीति से उनकी नौकरियों पर असर पड़ा है। ओबामा प्रशासन के दौरान यह नीति तैयार की गई थी। 
 
H-1Bवीजा पॉलिसी की भी समीक्षा : फिलहाल H-1Bवीजा पॉलिसी की समीक्षा की जा रही है। ट्रंप प्रशासन का मानना है कि अमेरिकी कंपनियां इस पॉलिसी का गलत इस्तेमाल कर रही हैं। इस पॉलिसी की वजह से कंपनियां USA के लोगों की जगह दूसरे देश के लोगों को नौकरियां दे रही हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मध्यप्रदेश में अबकी बार आदिवासी सरकार के नारे से भाजपा बैचेन, कांग्रेस ने डाले डोरे