ट्रंप बोले, रूसी हस्तक्षेप का अमेरिकी चुनाव पर कोई असर नहीं

Webdunia
शनिवार, 17 फ़रवरी 2018 (09:05 IST)
वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि रूस के हस्तक्षेप का 2016 में हुए अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के परिणाम पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा था। इस मामले में संघीय ग्रैंड ज्यूरी ने 13 रूसी नागरिकों और तीन कंपनियों को देश की राजनीतिक प्रणाली में हस्तक्षेप करने का दोषी ठहराया है।
 
अमेरिका के विशेष काउंसलर रॉबर्ट मुलर के कार्यालय ने कल इन सभी को दोषी ठहराये जाने की घोषणा की। उसमें यह भी कहा गया है कि इन लोगों ने सोशल मीडिया पर दुष्प्रचार के जरिए भी 2016 के अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में हस्तक्षेप किया था।
 
यह रेखांकित करते हुए कि रूसी हस्तक्षेप बहुत पहले शुरू हुआ था, ट्रंप ने अपने प्रचार अभियान के संबंध में कहा, 'कोई मिली-भगत नहीं थी।'
 
उन्होंने कहा कि रूस ने अपना अमेरिका-विरोधी अभियान 2014 में शुरू किया था, मेरे राष्ट्रपति पद के चुनाव में भागीदारी की घोषणा से बहुत पहले। चुनाव परिणाम पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा। ट्रंप प्रचार अभियान में कुछ गलत नहीं किया - कोई मिली-भगत नहीं हुई।
 
बाद में व्हाइट हाउस की ओर से जारी एक बयान में ट्रंप ने देशवासियों से अनुरोध किया कि वह सफलता पाने के लिए भ्रम पैदा करने वालों के खिलाफ एकजुट हों। (भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Changur Baba : छांगुर बाबा की पूरी कहानी, धर्मांतरण का रैकेट और करोड़ों की संपत्ति, STF और ATS के चौंकाने वाले खुलासे

भारत में पहली बार डिजिटल जनगणना : अब खुद भर सकेंगे अपनी जानकारी

प्रियंका और माही की बीमारी के आगे क्‍यों लाचार हुए पूर्व CJI, क्‍या है उनका बंगला कनेक्‍शन

UP : अंबेडकरनगर सरकारी आवास से मिले 22.48 लाख रुपए के 100 और 500 के पुराने नोट, ACMO की 11 साल पहले हुई थी मौत, बेड और अटैची से मिलीं नोटों की गड्डियां

क्यों डरे हुए हैं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, घर और बाहर दोनों जगह घिरे

सभी देखें

नवीनतम

Tejaswi Yadav: क्या बिहार चुनाव में नरेन्द्र मोदी और नीतीश कुमार का चक्रव्यूह तोड़ पाएंगे तेजस्वी यादव?

महागठबंधन का बिहार बंद, राहुल और तेजस्वी का EC दफ्तर तक मार्च

मोनिका कपूर को सीबीआई ने अमेरिका से किया गिरफ्तार, आर्थिक अपराध के बाद 27 साल से थी फरार

LIVE : महागठबंधन का बिहार बंद, राहुल और तेजस्वी का EC दफ्तर तक मार्च

गुजरात के वडोदरा में बड़ा हादसा, पुल ढहने से 3 की मौत

अगला लेख