यूएस कैपिटोल में हिंसा के बाद ट्रंप का ट्विटर अकाउंट बंद

Webdunia
गुरुवार, 7 जनवरी 2021 (09:00 IST)
वॉशिंगटन। ट्विटर ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का ट्विटर खाता नीतियों के उल्लंघन को लेकर 12 घंटों के लिए बंद कर दिया है। ट्विटर ने बुधवार को यहां जारी एक बयान में कहा कि अगर ट्रंप हमारी सिविक इंटीग्रिटी या हिंसक को लेकर उसकी नीतियों का भविष्य में उल्लंघन करते हैं तो उनके निजी खाते को स्थायी रूप से निलंबित कर दिया जाएगा।
ALSO READ: अमेरिकी संसद में हिंसा से बढ़ी ट्रंप की मुश्किलें, बिडेन ने बताया 'राजद्रोह'
कंपनी ने कहा कि ट्रंप द्वारा हाल में पोस्ट किए गए 3 ट्वीट्स को बुधवार को हटा दिया गया है, क्योंकि उन्होंने कैपिटल हिल पर हिंसक स्थिति के बीच हिंसक खतरों का उल्लंघन किया है। परिणामस्वरूप उसका खाता 12 घंटे के लिए बंद हो जाएगा।

ट्विटर ने डोनाल्ड ट्रंप के इस वीडियो संदेश पर लाइक, शेयर और जवाब देने के विकल्प बंद कर दिए। वीडियो के नीचे दिखाए जा रहे संदेश में ट्विटर ने लिखा, चुनाव में गड़बड़ी के आरोप विवादित हैं, और इस ट्वीट को रिप्लाई, रीट्वीट या लाइक नहीं किया जा सकता, क्योंकि इससे हिंसा का खतरा है।
ALSO READ: अमेरिकी संसद में हिंसा से बढ़ी ट्रंप की मुश्किलें, बिडेन ने बताया 'राजद्रोह'
इससे पहले राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संसद का संयुक्त सत्र शुरू होने से ठीक पहले कहा कि वे चुनाव में हार को स्वीकार नहीं करेंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि इसमें धांधली हुई है और यह धांधली उनके डेमोक्रेटिक प्रतिद्वंद्वी जो बिडेन के लिए की गई, जो नवनिर्वाचित राष्ट्रपति हैं।
 
ट्रंप ने वॉशिंगटन डीसी में अपने हजारों समर्थकों को संबोधित करते हुए कहा कि जब धांधली हुई हो तब आपको अपनी हार स्वीकार नहीं करनी चाहिए। ट्रंप ने 1 घंटे से अधिक के अपने भाषण में दावा किया कि उन्होंने इस चुनाव में शानदार जीत हासिल की है। उन्होंने अपने समर्थकों से शांति बनाए रखने की भी अपील की।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

मेरठ में ममता बनर्जी के पुतला दहन को लेकर हंगामा, महिलाओं ने दारोगा की टोपी उछाली और पुलिस को दिखाई चूड़ियां

एक मंदिर, एक श्मशान... RSS प्रमुख मोहन भागवत ने क्‍यों किया यह आह्वान?

सास-दामाद के बाद अब समधन और समधी की Love Story वायरल

Nishikant Dubey पर एक्शन की मांग, अवमानना की कार्रवाई के लिए अटॉर्नी जनरल को चिट्ठी, Supreme Court को लेकर दिया था बयान

कौन हैं दिल्ली के पूर्व CM अरविंद केजरीवाल के दामाद, क्या करते हैं काम और कैसे हुई हर्षिता से मुलाकात

सभी देखें

नवीनतम

नीतीश कुर्सी के लिए बदलते हैं पाला, PM मोदी चला रहे झूठ की फैक्टरी, जानिए किसने लगाया यह आरोप

MP : कूनो के बाद गांधी सागर अभयारण्य में चीते भरने लगे फर्राटे, मुख्यमंत्री ने चीतों को खुले बाड़े में छोड़ा

पाकिस्तान में सरकार की नहर परियोजनाओं का विरोध कर रहे प्रदर्शनकारियों ने हिन्दू मंत्री पर हमला किया

LIVE: CM यादव ने गांधी सागर अभ्यारण्य में 2 चीतों को छोड़ा

मेरठ में ममता बनर्जी के पुतला दहन को लेकर हंगामा, महिलाओं ने दारोगा की टोपी उछाली और पुलिस को दिखाई चूड़ियां

अगला लेख