इस तरह अमेरिकी सेना की ताकत दिखाना चाहते हैं ट्रंप

Webdunia
मंगलवार, 19 सितम्बर 2017 (10:01 IST)
न्यूयार्क। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का कहना है कि वह अमेरिकी सेना की ताकत दिखाने के लिए चार जुलाई को वाशिंगटन में सशस्त्र बलों की परेड करना चाहते हैं।
 
ट्रंप ने फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैन्यूएल मैक्रों के साथ बैठक की शुरुआत में अपने इस विचार की घोषणा की। उन्होंने कहा कि जुलाई में बैस्टील डे पर पेरिस में फ्रांस की सैन्य परेड देखकर उन्हें बहुत अच्छा लगा था। उन्होंने कहा कि दो घंटे की परेड फ्रांस और फ्रांस की भावना के लिए एक जबरदस्त चीज थी और इससे उन्हें लगा कि वह अमेरिकियों के लिए भी ऐसा ही चाहते हैं।
 
ट्रंप ने कहा कि उनकी अपने चीफ ऑफ़ स्टाफ जॉन केली के साथ इस बारे में चर्चा हुई है। केली एक सेवानिवृत्त मरीन जनरल है।
 
संयुक्त राष्ट्र की वार्षिक महासभा के लिए न्यूयार्क में दुनिया भर के नेता एकत्र हो रहे हैं। ट्रंप और मैक्रों भी इसी बैठक में हिस्सा लेने के लिए आए हैं। न्यूयार्क में एकत्र हो रहे नेता आतंकवाद, सुरक्षा और अन्य अंतरराष्ट्रीय चिंताओं पर भी चर्चा करेंगे। (भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

भारत कोई धर्मशाला नहीं, लोकसभा में बोले अमित शाह, इमिग्रेशन बिल 2025 पास

रोहिंग्या हो या बांग्लादेशी घुसपैठिए, सब पर लगेगी लगाम, लोकसभा में गृह मंत्री अमित शाह ने बताया प्लान

Ranya Rao को तीसरी बार झटका, जमानत याचिका नामंजूर, जानिए Gold smuggling case में अब तक क्या-क्या हुआ

Hurun Global rich List : 284 अरबपतियों के पास भारत की GDP का एक तिहाई हिस्सा, मुकेश अंबानी एशिया में सबसे अमीर

क्‍या है सत्‍ता जिहाद जिसे लेकर उद्धव ठाकरे ने साधा पीएम मोदी पर निशाना?

सभी देखें

नवीनतम

अब तक 636 भारतीय नागरिक अमेरिका से निर्वासित, सरकार ने लोकसभा में दी जानकारी

शादी का झांसा देकर महिला कांस्टेबल से दुष्कर्म, सैन्य अधिकारी पर FIR

नेपाल में राजशाही के समर्थन में प्रदर्शन, हिंसा भड़की, एक की मौत, काठमांडू हवाई अड्‍डा बंद

विश्व व्यवस्था में बढ़ रहा है भारत का प्रभाव, TV9 शिखर सम्मेलन में मोदी

Earthquake: 1300KM दूर बैंकॉक में कैसे मची तबाही, दुनिया के 5 देश कांपे, 150 से ज्‍यादा मौतें, क्‍या है भारत का हाल?

अगला लेख