उत्तर कोरिया के मिसाइल परीक्षण से ट्रंप नाराज, दी यह चेतावनी...

Webdunia
बुधवार, 30 अगस्त 2017 (08:21 IST)
वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उत्तर कोरिया की बैलिस्टिक मिसाइल परीक्षण के बाद चेतावनी दी कि उनके सामने सभी विकल्प खुले हैं। प्योंगयांग द्वारा दागी गई मिसाइल उत्तरी प्रशांत महासागर में गिरने से पहले जापान के ऊपर से गुजरी।
 
ट्रंप ने कहा कि धमकी वाली और अस्थिरता वाली कार्रवाई क्षेत्र तथा विश्व के सभी देशों में उत्तर कोरिया को और अलग-थलग करती हैं। सभी विकल्प खुले हैं।
 
अमेरिका के राष्ट्रपति ने एक बयान में कहा कि विश्व को उत्तर कोरिया की ओर से नवीनतम संदेश जोर से और स्पष्ट रूप से मिल गया है। इस शासन ने संकेत दिया है कि वह अपने पड़ोसियों और संयुक्त राष्ट्र के सभी सदस्यों के लिए खतरा है।
 
व्हाइट हाउस ने बताया कि ट्रंप ने इससे पहले इस मुद्दे पर जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे से बात की। उसने कहा कि दोनों नेता इस बात पर सहमत हुए कि उत्तर कोरिया एक गंभीर खतरा है तथा अमेरिका, जापान, कोरिया गणराज्य और विश्व के सभी देशों के लिए सीधा खतरा बढ़ रहा है।
 
आबे ने उत्तर कोरिया के इस मिसाइल प्रक्षेपण को जापान के लिए अत्यंत गंभीर खतरा बताया जो क्षेत्र की शांति एवं सुरक्षा को बहुत कमजोर करता है। (भाषा) 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

एलन मस्क के EVM हैक बयान पर पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने दिया यह जवाब

EVM को अनलॉक करने के लिए OTP की जरूरत नहीं, ECI ने अखबार को जारी किया नोटिस, पढ़िए क्या है पूरा मामला

NCERT किताबों से हटा Babri Masjid का जिक्र, अयोध्या विवाद भी 2 पेज में सिमटा, गुजरात दंगों के संदर्भों को भी हटाया

क्‍या अडाणी समूह को मिलने जा रही करोड़ों की धारावी वाली जमीन? क्या है सच

मेलोनी के 'मेलोडी' वीडियो पर कंगना रनौट ने किया रिएक्ट, बोलीं- मोदी जी महिलाओं को महसूस कराते हैं की...

कुर्बानी के बकरे पर लिखा ‘राम’, भड़के हिंदू संगठन, मुंबई पुलिस ने किया इलाज

दिल्ली जलसंकट को लेकर आप भाजपा आमने सामने, BJP ने किया शहर भर में प्रदर्शन

NEET के 7 माफियाओं की पुलिस को तलाश, पेपर लीक में 11 परीक्षार्थियों से पूछताछ करेगा EOU

पश्चिम बंगाल में बड़ा ट्रेन हादसा, मालगाड़ी ने कंचनजंगा एक्सप्रेस को मारी टक्कर, 15 की मौत, 60 घायल

लोकसभा चुनाव में मध्यप्रदेश में कांग्रेस की हार पर बोले विवेक तनखा, पार्टी को नई लीडरशिप की जरूरत

अगला लेख