Hanuman Chalisa

तुर्की भूकंप, मृतक संख्या बढ़कर 29 हुई

Webdunia
रविवार, 26 जनवरी 2020 (11:34 IST)
इस्तांबुल। तुर्की में आए भूकंप के जोरदार झटकों से मची तबाही के कारण शनिवार को मरने वालों की संख्या बढ़कर 29 हो गई है और करीब 42 लोगों को ढह गई इमारतों के मलबे में से सुरक्षित निकाला गया है।
 
आपदा और आपातकालीन प्रबंधन विभाग ने बताया कि भूकंप शुक्रवार को एलज़ीज प्रांत में स्थानीय समयानुसार 8 बजकर 55 मिनट पर आया था और रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 6.8 मापी गई है। 
 
विभाग द्वारा वेबसाइट पर जारी एक बयान के अनुसार भूकंप से करीब 1243 घायल हुए है और मलबे के नीचे फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए बचाव अभियान चलाया जा रहा है। 
 
स्वास्थ्य मंत्री फहरेटिन कोका ने बताया कि 128 लोगों को उपचार के लिए विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है जिनमें से 34 लोगों को गहन देखभाल में रखा गया है।
 
तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तैयप ऐरडोगोन ने भी अपने सभी अन्य कार्यों को स्थगित कर भूकंप से प्रभावित एलजीज का दौरा किया है।
 
इसके अलावा तुर्की के 28 प्रांतों में 493 बचाव दल की टीमें तैनात की गयी है और लगभग 1700 टेंट, 1656 बिस्तर और 9200 चादर इन क्षेत्रों में भेजे गये हैं। मोबाइल ऑपरेटरों ने भी सबसे ज्यादा प्रभावित एलाजिग और मालत्या प्रांत में मुफ्त संचार सेवाएं शुरू की हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बंगाल में अवैध घुसपैठ पर मोदी सरकार सख्‍त, हाईलेवल कमेटी ऑन डेमोग्राफिक चेंज का गठन, अवैध बांग्लादेशियों में हड़कंप

चीन में बैठे सर्जन ने हैदराबाद में किया ऑपरेशन, क्या 5G और रोबोटिक्स बदल देंगे दुनिया की सर्जरी का भविष्य?

जैसलमेर में 500 गायों के शव मिलने से हड़कंप: सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद एक्शन

बलात्कारी बाबा, बार-बार पैरोल, क्या भारत में कानून सिर्फ आम लोगों के लिए है?

कचरे के साथ उड़ा दिए 8.70 करोड़! बैंक ने जब CCTV खंगाला, तो उड़ गए सबके होश

सभी देखें

नवीनतम

सिंहस्थ 2028 को लेकर CM डॉ. यादव का बड़ा ऐलान, श्रद्धालुओं को मिलेगा मां शिप्रा के जल से स्नान का पुण्य लाभ

इंदौर में पानी को लेकर फूटा गुस्सा, कांग्रेस का राजबाड़ा पर बड़ा प्रदर्शन, महापौर के इस्तीफे की मांग

Maharashtra : धुले में एंबुलेंस से गौ-तस्करी का प्रयास नाकाम, 10 गायें बचाई गईं

Karnataka Congress में फिर बढ़ी सियासी खींचतान, सिद्धारमैया-डीके शिवकुमार विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा

China को टक्कर देने की तैयारी, भारत-अमेरिका के कौनसे समझौते से उड़ी ड्रेगन की नींद, दबदबा होगा खत्म

अगला लेख