तुर्की में इस्लामिक स्टेट के 400 संदिग्ध हिरासत में

Webdunia
सोमवार, 6 फ़रवरी 2017 (01:03 IST)
अंकारा। तुर्की पुलिस ने देश के छह प्रांतों में आतंकवाद के खिलाफ की गई छापेमारी में आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट के 400 संदिग्धों को आज हिरासत में लिया।            
   
सरकारी संवाद समिति एनाडोलू ने बताया कि हिरासत में लिए  गए  अधिकतर विदेशी नागरिक हैं। उसने बताया कि राजधानी अंकारा से कम से कम 60 संदिग्धों को जबकि सीरियाई सीमा के निकट सनलीउफरा प्रांत से 150 संदिग्ध आतंकवादियों को गिरफ्तार किया गया है। 
              
नव वर्ष के मौके पर इस्तांबुल के रेईना नाइट क्लब के अंदर इस्लामिक स्टेट द्वारा की गई गोलीबारी में 39 लोगों की मौत हो गई थी जिसमें अधिकतर विदेशी थे। हाल की पुलिस कार्रवाई में कोन्या प्रांत में आतंकवाद निरोधी अभियान में इस्लामिक स्टेट के 30 संदिग्धों और अदियमान प्रांत से 10 अन्य को हिरासत में लिया गया। 
 
पुलिस ने कोकाएली और इस्तांबुल से 18 जबकि गाजीनटेप से 47 और बुसरा प्रांत से 46 संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। हालिया गिरफ्तारी की घटना के अतिरिक्त तुर्की ने कहा कि 350 विदेशी नागरिकों सहित कम से कम 780 लोगों को हिरासत में रखा गया है। इसमें से जिहादी समूह के साथ संदिग्ध संबंध के कारण दोषी पाया गया। (वार्ता) 

Show comments

जरूर पढ़ें

क्यों हुआ अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, इंजन फेल या टकराया पक्षी, क्या बोले विशेषज्ञ

मेडिकल कॉलेज परिसर में भी करीब 25 लोगों के मौत की आशंका, विमान में सवार सिर्फ 1 यात्री जिंदा बचा

विमान के मलबे के साथ शव भी बिखरे पड़े थे, चमत्कारिक रूप से 2 लोगों की बची जान

पत्नी अंजलि को लेने लंदन जा रहे थे विजय रूपाणी, म्यांमार में जन्मे और गुजरात में CM बने

भारत की 8 बड़ी विमान दुर्घटनाएं, 1996 में हुई थी 343 लोगों की मौत

सभी देखें

नवीनतम

मैं रॉयल चैलेंज पीता भी नहीं, RCB की टीम को खरीदने के सवाल पर डीके शिवकुमार बोले, मैं पागल नहीं हूं

एयर इंडिया प्लेन क्रैश में इंदौर की बहू की मौत, पति से मिलने लंदन जा रही थी

ह्यूमन एरर, तकनीकी गड़बड़ी, साजिश या लापरवाही, क्या है एयर इंडिया प्लेन क्रेश का रहस्य?

क्या होता है DNA टेस्ट, जिससे अहमदाबाद हादसे में होगी झुलसे शवों की पहचान, क्या आग लगने के बाद भी क्या बचता है DNA?

एयर इंडिया के विमान में जलकर मर गए यात्री, DNA जांच से कैसे होगी शवों की पहचान?

अगला लेख