Biodata Maker

स्विट्जरलैंड में कैफे में गोलीबारी, दो की मौत

Webdunia
शुक्रवार, 10 मार्च 2017 (09:00 IST)
जिनेवा। उत्तर-पश्चिमी स्विट्जरलैंड के बासेल स्थित एक कैफे में शुक्रवार को हुई गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गयी और एक अन्य व्यक्ति बुरी तरह घायल हो गया।
 
पुलिस ने हमले के संभावित कारणों पर जानकारी दिए बिना एक बयान में कहा कि स्थानीय समयानुसार रात लगभग आठ बजकर 15 मिनट पर दो लोग कैफे 56 पहुंचे और गोलीबारी शुरू कर दी। गोलीबारी में दो ग्राहकों की मौत हो गई। वहीं, एक अन्य व्यक्ति की हालत गंभीर है।
 
पुलिस के अनुसार हमला करने के बाद रेलवे स्टेशन की ओर भागे हमलावरों की खोज जारी है। बासेल के अभियोजक कार्यालय ने एक बयान में कहा कि हमले के पीछे के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है और तफ्तीश जारी है। कैफे के पास की सड़क को बंद कर यातायात का मार्ग बदल दिया गया है।
 
स्विट्जरलैंड में गोलीबारी की घटनाएं दुर्लभ हैं लेकिन यहां सैन्य सेवा दे चुके व्यक्तियों को घर पर हथियार रखने की अनुमति होती है। यह अधिकार विवादास्पद रहा है क्योंकि कई बार लोग घरेलू घटनाओं में हथियारों का इस्तेमाल कर बैठते हैं।
 
स्विट्जरलैंड प्रेस के अनुसार 80 लाख की आबादी वाले इस देश में घरों में रखे जाने वाले हथियारों की संख्या करीब 20 लाख है। (भाषा) 
Show comments

जरूर पढ़ें

delhi blast : क्या दिल्ली धमाके के पीछे आतंकियों का हाथ, धमाके से जुड़ा हर अपडेट

Delhi red fort blast: अमित शाह ने बताया, कैसे हुआ दिल्ली में धमाका

बंगाल में कब हैं चुनाव, CM ममता ने कहा- भाजपा मुझे जेल भेज दे, गला काट दे पर लोगों का मताधिकार नहीं कुचले

ISIS के निशाने पर था RSS का दफ्तर, आतंकियों ने की थी रैकी, गुजरात ATS का बड़ा दावा

Gujarat में ISIS आतंकियों के पास से मिला बायोकैमिकल वैपन Ricin कितना घातक, कैसे होता है इस्तेमाल

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: Bihar Exit Poll Result 2025 का क्या है बिहार चुनाव को लेकर रुझान, किसकी बन रही है सरकार

Bihar में दूसरे चरण में भी बंपर वोटिंग, शाम 5 बजे तक 67.14 % मतदान

LIVE: बिहार में दोपहर 5 बजे तक 67.14 प्रतिशत मतदान

Delhi Car Blast: डॉ. शाहीन शाहिद को लेकर बड़ा खुलासा, पाकिस्तान से भी कनेक्शन आया सामने

delhi blast : जैश-ए-मोहम्मद से कैसे जुड़े दिल्ली ब्लास्ट के तार, क्या कश्मीर में रची गई दिल्ली को दहलाने की साजिश

अगला लेख