ब्रिटेन के महल के शौचालय में लगेगा सोने का कमोड

Webdunia
शुक्रवार, 3 मई 2019 (21:53 IST)
लंदन। ब्रिटेन में एक महल के शौचालय में सोने का कमोड लगाया जा रहा है। महल में इसे एक ऐसे कक्ष के निकट एक शौचालय में लगाया जा रहा है, जहां ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री विंस्टन चर्चिल का जन्म हुआ था।
 
'द गॉर्जियन' की खबर के मुताबिक यह कमोड एक कलाकृति है जिसे मौरिजो कैटिलेन ने बनाया है। यह 18 कैरेट सोने की कलाकृति है। इसे ऑक्सफोर्डशायर के ब्लेनहिम महल में लगाया जाएगा। यह कमोड उस समय चर्चा में आ गया था, जब गुगेनहिम संग्रहालय ने इसे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को देने की पेशकश की थी।
 
दरअसल, राष्ट्रपति ने वैन गॉग की पेंटिंग मांगी थी जिस पर उन्हें सोने के कमोड की पेशकश की गई थी। रिपोर्ट के मुताबिक इसे आम लोगों के इस्तेमाल के लिए भी खोला जाएगा। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

UP : आगरा में जूता कारोबारियों के ठिकानों पर इनकम टैक्स की छापेमारी, 30 करोड़ बरामद

Swati Maliwal Case : स्वाति मालीवाल बोली- एक गुंडे के दबाव में झुकी AAP, अब मेरे चरित्र पर सवाल उठा रही है

छत्तीसगढ़ में एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्‍या, फांसी पर लटका मिला एक अन्‍य शव

कोर्ट ने क्यों खारिज की विभव कुमार की जमानत याचिका, बताया कारण

अमेठी में इस बार आसान नहीं है केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की राह

गर्मी का कहर, 20 स्थानों पर पारा 45 के पार, 4 राज्यों में रेड अलर्ट

Live : 12 बजे भाजपा मुख्‍यालय जाएंगे केजरीवाल, भाजपा को दी चुनौती

जम्मू-कश्मीर में 2 जगह आतंकी हमला, शोपियां में पूर्व सरपंच की हत्या

स्वाति मालीवाल का आरोप, सिर्फ 50 सेकंड का वीडियो रिलीज किया, CCTV फुटेज भी गायब

Lok Sabha Elections 2024 : रायबरेली में भाजपा ही करेगी राहुल गांधी की जीत आसान

अगला लेख